मनोरंजन » 17 या 18 कितने साल की हैं मोनालिसा! मंदिर में शादी, पिता के खिलाफ FIR, नाबालिग साबित हुईं तो फंसेंगे कई नेता?

17 या 18 कितने साल की हैं मोनालिसा! मंदिर में शादी, पिता के खिलाफ FIR, नाबालिग साबित हुईं तो फंसेंगे कई नेता?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

प्रयागराज के महाकुंभ मेले से वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले की शादी के बाद उनकी उम्र को लेकर विवाद बढ़ गया है. कुछ पुरानी रिपोर्टों में उन्हें 16 साल बताया गया था, जबकि पुलिस का कहना है कि वह अब 18 साल की हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं. मोनालिसा ने पिता के खिलाफ जबरन शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है. वहीं सवाल उठ रहे हैं कि अगर वह नाबालिग साबित हुईं तो शादी में शामिल कुछ नेताओं और आयोजकों पर कानूनी जांच हो सकती है.

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

नई दिल्ली. महाकुंभ मेले की वायरल सनसनी मोनालिसा भोंसले की शादी ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. मोनालिसा ने एक्टर और मॉडल फरमान खान से केरल के अरुमानूर मंदिर (श्री नैनार देवा मंदिर) में शादी कर अपनी नई पारी की शुरुआत कर ली है. लेकिन इस शादी में मुख्य रूप से दो बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पहली, मोनालिसा की उम्र को लेकर उलझन और दूसरी, इस शादी में शामिल होने वाले केरल की सत्तारूढ़ वाम सरकार के वरिष्ठ नेता. सीपीएम के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम का इस शादी में शामिल होना अब सियासी विवाद का कारण बन गया है.

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

मोनालिसा भोंसले तब चर्चा में आईं जब फरवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान वह माला बेचती हुई नजर आई थीं. उस समय मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी उम्र महज 16 साल बताई गई थी. अगर यह जानकारी सही है, तो मार्च 2026 में आते-आते वह लगभग 17 साल की होनी चाहिए थीं. फोटो साभार-@monalisabhosle_official/Instagram 

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

भारतीय कानून के अनुसार, 18 साल से कम उम्र की कोई भी लड़की नाबालिग मानी जाती है और उसका विवाह करना कानूनन अपराध है. हालांकि, केरल पुलिस ने मोनालिसा और फरमान को सुरक्षा देते हुए यह स्पष्ट किया कि वह 18 साल की हैं. पुलिस ने बताया कि मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है. फोटो साभार-@monalisabhosle_official/Instagram 

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

अब सारी यहीं से उलझन शुरू होती है. अगर महाकुंभ के समय वह 16 साल की थीं तो एक साल के अंदर वह 18 साल की कैसे हो गईं? यह सवाल हर किसी के जेहन में है. पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्होंने उम्र के पुख्ता दस्तावेज क्या देखे, जिसके आधार पर उन्हें बालिग माना गया. फोटो साभार-@monalisabhosle_official/Instagram 

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

  मोनालिसा, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. महाराष्ट्र के रहने वाले फरमान खान की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया. फरमान एक एक्टर और मॉडल हैं और क्षेत्रीय फिल्मों से जुड़े हैं. मोनालिसा हाल ही में अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग के लिए केरल के पूवार इलाके में आई थीं. इस फिल्म में फरमान भी उनके साथ हैं. फोटो साभार-@monalisabhosle_official/Instagram 

Kumbh Girl Monalisa, Monalisa wedding Controversy, what is Monalisa real age, maha kumbh viral girl Monalisa, Monalisa-Farman Khan Love story, is Monalisa minor, Monalisa married to Farman Khan in kerala temple, Monalisa love jihad, कुंभ गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा शादी विवाद, क्या है मोनालिसा की असली उम्र, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी, क्या मोनालिसा नाबालिग है, मोनालिसा ने केरल के मंदिर में फरमान खान से की शादी, मोनालिसा लव जिहाद

  मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले उन्हें वहां ढूंढते हुए पहुंचे और उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश की. आरोप है कि परिवार मोनालिसा की शादी किसी रिश्तेदार से करना चाहता था, जबकि वह फरमान के साथ रहना चाहती थीं. इसके बाद दोनों ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिस ने पिता को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी और मोनालिसा के बयान के बाद उन्हें जाने की इजाजत दे दी. इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचाई. फोटो साभार- विरल भयानी

इस शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम और सीपीएम के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन का शामिल होना चर्चा का विषय बन गया. शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने इस शादी पर कहा, ‘यह असली केरल स्टोरी है, जहां अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग खुशी और शांति से रह सकते हैं.’ लेकिन अगर मोनालिसा नाबालिग पाई जाती हैं, तो इन नेताओं की मौजूदगी उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. फोटो साभार-@ANI

दरअसल, बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत अगर कोई नाबालिग से शादी करता है या उसे बढ़ावा देता है, तो यह दंडनीय अपराध है. हालांकि, अभी तक पुलिस के आधिकारिक बयानों में मोनालिसा को बालिग बताया गया है, लेकिन खबरों और सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर जो भ्रम है, उसने इन नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है. फोटो साभार-@ANI

अब सवाल ये कि आगे क्या तो अगर मोनालिसा 18 साल या उससे अधिक की हैं तो शादी और पुलिस सुरक्षा लेना उनका कानूनी अधिकार है. ऐसे में नेताओं की मौजूदगी महज एक शुभचिंतक या स्थानीय जनप्रतिनिधि के तौर पर देखी जाएगी. वहीं, अगर मोनालिसा नाबालिग पाई जाती हैं तो यह मामला बाल विवाह और नाबालिग के संरक्षण से जुड़े कानूनों के दायरे में आएगा. ऐसी स्थिति में, इस शादी को कराने वाले पुजारी, गवाह बने लोग और राजनीतिक नेताओं की भूमिका की जांच हो सकती है. अगर यह साबित हो जाता है कि उन्हें नाबालिग होने की जानकारी थी या उन्होंने इस शादी को संरक्षण दिया तो वे कानूनी रूप से मुश्किल में पड़ सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी