मनोरंजन » 1997 का वो रुहानी सॉन्ग, सेज पर उदास दिखी हीरोइन, रूप कुमार राठौर ने मीठी आवाज से बनाया अमर

1997 का वो रुहानी सॉन्ग, सेज पर उदास दिखी हीरोइन, रूप कुमार राठौर ने मीठी आवाज से बनाया अमर

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

arw img

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है. मूवी 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. बॉर्डर 2 में ज्यादातर म्यूजिक 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ से ही लिया गया है. साल 1997 में रिलीज बॉर्डर जब सिनेमाघरों में आई, तब सनी देओल की दहाड़ के अलावा एक बहुत ही शांत और मासूम चेहरे ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी. उस मासूम एक्ट्रेस का नाम है : शरबानी मुखर्जी. बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी की मासूम पत्नी फूलवती का किरदार शरबनी ने ही निभाया था. ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना ‘ऐ जाते हुए लम्हों, जरा ठहरो जरा ठहरो’ गाने ने शरबानी मुखर्जी को रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया था. बोलती आंखों, सादगी भरे अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. शरबानी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी से ताल्लुक रखती है. 1997 में शरबानी ने फिल्म बॉर्डर से अपना डेब्यू किया था. ‘ऐ जाते हुए लम्हो’ गाने को रूप कुमार राठौर ने अपनी आवाज दी थी. संगीतकार अनु मलिक थे. गीत जावेद अख्तार ने लिखा था. यह गाना आज भी उतना ही पॉप्युलर है और दिल को छू जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी