Last Updated:
Highest grossing Indian movies 2025: इस साल की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस बार साउथ और बॉलीवुड बराबरी पर चल रहा है. हालांकि टॉप पर तो भी हिंदी सिनेमा ही है. चलिए बताते हैं कैसे.

साल 2025 आधे से ज्यादा बीत चुका है. मगर बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कुछ खास ये साल नहीं रहा है. मगर एक बात जो सीखने को मिली है, वो ये कि कुछ भी प्रीडिक्ट नहीं किया जा सकता. क्योंकि टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों को लें तो इसमें ज्यादातर ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने सोच के परे कलेक्शन किया. तो चलिए बताते हैं टॉप 10 में से साउथ और बॉलीवुड की कितनी फिल्में शामिल है.

साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में छावा नंबर 1 पर है. आईएमडीबी के मुताबिक, लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म का 130 करोड़ रुपेय बजट था जिसने वर्ल्डवाइड 808 तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 604 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ ये साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी.

दूसरे नंबर पर है वो फिल्म जिसे जेन जी ने खूब प्यार दिया. सिर्फ 50 करोड़ के बजट में बनी मोहित सूरी की फिल्म सैयारा दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है. जिसने वर्ल्डवाइड 575 करोड़ रुपये कमाए और घरेलू कलेक्शन 334 करोड़ रुपये रहा. इस बॉलीवुड फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू किया तो अनीत पड्डा ने उनका साथ दिया.

तीसरे नंबर पर रही साउथ की फिल्म कुली. रजनीकांत और नागार्जुन जैसे सितारों से सजी फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था जिसने वर्ल्डवाइड 516 करोड़ रुपये का बिजनेस करके एवरेज का तमगा हासिल किया.

चौथे नंबर पर आती है वॉर 2. 400 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 360 करोड़ रुपये कमा पाई थी और ये बड़ी फ्लॉप साबित हुई. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था.

5वें नंबर पर है एक महाअवतार नरसिम्हा, जो कि साउथ की सबसे तगड़ी साल 2025 की फिल्म साबित हुई. सिर्फ 40 करोड़ के बजट में बनी अश्विन कुमार की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 326 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया.

छठे नंबर पर है हिंदी फिल्म हाउसफुल 5. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे मल्टीस्टार फिल्म को बनाने में 225 करोड़ रुपये की लागत आई थी. जिसने वर्ल्डवाइड 292 करोड़ रुपये कमाए थे.

7वें नंबर पर एम्पुराण हैं जिसमें मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमार जैसे सुपरस्टार लीड रोल में थे. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था तो कलेक्शन 268 करोड़ रुपये था. फिल्म को हिट का तमगा मिला था.

8वें नंबर पर सितारे जमीन पर है जिसका बजट 80 करोड़ रुपये था और इसने 268 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 9वें नंबर पर वेंकटेश और मीनाक्षी चौधरी की संक्रांतिकी वस्तुनम थी जिसका बजट 50 करोड़ रुपये था और 258 करोड़ रुपये इसका कलेक्शन था.

10वें नंबर पर लोका चैप्टर वन चंद्रा है. इस फिल्म की खूब चर्चा हुई. बिना किसी सुपरस्टार वाली फिल्म को 40 करोड़ में बनाया गया और इसने 249 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

अभी भी ये फिल्म कारोबार कर ही रही है. इस तरह 2025 की टॉप 10 फिल्मों में 5 हिंदी की तो 5 साउथ की फिल्में हैं. मगर टॉप फिल्मों में बॉलीवुड की ही जीत हुई है क्योंकि टॉप 2 फिल्में छावा और सैयारा है.
September 18, 2025, 12:05 IST





