मनोरंजन » 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, जिसने तोड़ दिया कल्ट ‘लगान’ का रिकॉर्ड, 2 हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर

21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, जिसने तोड़ दिया कल्ट ‘लगान’ का रिकॉर्ड, 2 हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

भारतीय सिनेमा के इतिहास में समय-समय पर कई लंबी फिल्में आई हैं, लेकिन 21वीं सदी में एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी लंबाई से सबको हैरान कर दिया है. लगभग 235 मिनट यानी करीब 3 घंटे 55 मिनट के रनटाइम के साथ, यह इस सदी की सबसे लंबी भारतीय फिल्म बन गई है. इसने आमिर खान की कल्ट क्लासिक ‘लगान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतनी लंबी अवधि के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तैयार है.

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हिंदी सिनेमा के लिए यह फिल्म एक नया बेंचमार्क साबित हुई है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बिना किसी डब वर्जन (सिर्फ हिंदी) के रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया दर्शकों के बीच इस फिल्म का ऐसा क्रेज दिखा जो पहले कभी नहीं देखा गया था.

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

अब सबकी नजरें ‘धुरंधर 2’ पर हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम लगभग 235 मिनट (3 घंटे 55 मिनट) तय किया गया है. इसके साथ ही यह आमिर खान की ‘लगान’ को पीछे छोड़कर 21वीं सदी की सबसे लंबी भारतीय फिल्म बन जाएगी. (फोटो साभार: IMDb)

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

‘बाहुबली 2’ या ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के विपरीत ‘धुरंधर 2’ को बनाने की पहले से कोई प्लानिंग नहीं थी. मेकर्स ने जब ‘धुरंधर’ बनाई थी, तब इसे केवल एक सिंगल स्टैंडअलोन फिल्म के तौर पर ही सोचा गया था. फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पहली फिल्म को मिली शानदार सफलता और फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल पर काम करने का फैसला किया. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

फिल्म की शूटिंग के बाद जब फुटेज सामने आया, तो वह करीब सात घंटे से भी ज्यादा का था. मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसे एडिट करने की थी, क्योंकि काट-छांट करने पर फिल्म की क्वालिटी और कहानी के साथ समझौता हो रहा था. अंत में मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया और पूरी कहानी को एक फिल्म के बजाय दो हिस्सों में रिलीज करने का मन बनाया, ताकि फिल्म की भव्यता बरकरार रहे. (फोटो साभार: IMDb)

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

मेकर्स का यह दांव पूरी तरह सही साबित हुआ. पहली फिल्म की कमाई से न केवल फिल्म का पूरा बजट वसूल हो चुका है, बल्कि प्रोड्यूसर्स ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा भी कमा लिया है. इसका मतलब यह है कि ‘धुरंधर 2’ अब मेकर्स के लिए एक फ्री हिट की तरह है. फिल्म की रिलीज से पहले ही सारा खर्च निकल चुका है, अब जो भी कमाई होगी वो सीधा मुनाफे के खाते में जाएगी. (फोटो साभार: IMDb)

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन ओपनिंग डे और पहले वीकेंड के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स इसके हाथ से फिसल गए थे. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जो जबरदस्त क्रेज और हाइप दिख रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी और ओपनिंग के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर देगी. (फोटो साभार: IMDb)

Dhurandhar 2 Longest Indian Movie, Ranveer Singh vs Yash Toxic Clash, Dhurandhar 2 Runtime vs Lagaan, Aditya Dhar Spy Thriller Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection Prediction, धुरंधर 2 रनटाइम रिकॉर्ड, 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्म, रणवीर सिंह धुरंधर 2, आदित्य धर की धुरंधर 2, रणवीर सिंह धुरंधर 2 रिलीज डेट

बताते चलें कि ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 में बताया कि वह ‘धुरंधर 2’ देख चुकी हैं, जो बहुत ही ज्यादा इमोशनल फिल्म है. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मूवी कुछ इस तरह बन गई है, जिस पर ऑडियंस को जरूर गर्व होगा. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी