खेल » 31 साल पहले आई फिल्म का वो गाना, उतर गया हर दिल में, सुपरहिट निकली मूवी – ek aisi ladki thi song Ajay Devgn Raveena Tandon suniel shetty starer Dilwale 1994 romantic action drama film emerged as superhit engrossing story

31 साल पहले आई फिल्म का वो गाना, उतर गया हर दिल में, सुपरहिट निकली मूवी – ek aisi ladki thi song Ajay Devgn Raveena Tandon suniel shetty starer Dilwale 1994 romantic action drama film emerged as superhit engrossing story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला. 31 साल पहले ऐसी ही एक एक्शन फिल्म आई थी जिसने करोड़ों युवाओं के दिल में जगह बनाई. फिल्म का म्यूजिक इतना ब्लॉकबस्टर था कि टूटे दिल वाले आशिक इन गानों में अपना अक्स ढूंढते थे. आज भी इन गानों को गुनागुनाकर अपना दिल बहलाते हैं. गानों ने 90 के दशक में युवक-युवतियों को मोहब्बत सिखाई. प्यार के दर्द का अहसास कराया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी.

वो सुपरहिट एक्शन फिल्म, गानों ने लगाया हर टूटे दिल के ज्ख्मों पर मरहम1994 में आई दिलवाले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला दिया था…
मुंबई. बात 1994 की है. वैलेंटाइन से पहले 4 फरवरी 1994 को हैरी बाबेजा के निर्देशन में बनी अजय देवगन, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी स्टार फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर जलजला आ गया. फिल्म में एक्शन-रोमांस सब कुछ था. लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म के सीन बहुत ही इमोशनल थे. फिल्म का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था और गीत समीर ने लिखे थे. फिल्म के गीत बहुत ही पॉप्युलर हुए थे. ‘एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था’ को आज भी टूटे दिलवाले आशिक गुनगुनाते हैं. फिल्म का म्यूजिक इतना सुपरहिट था कि यह बताना मुश्किल है कि कौन सा सॉन्ग ज्यादा कर्णप्रिय है.

फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था. फिल्म को परमजीत बावेजा ने प्रोड्यूस किया था. स्टोरी और डायलॉग करण राजदान ने लिखे थे. फिल्म में परेश रावल ने मामा ठाकुर का रोल निभाया था. शंकर विहारी के रोल को गुलशन कुमार ने अनोखे अंदाज में निभया था. उनका एक डायलॉग ‘मुझे सपणा के संग गाणा गाना है’ बहुत लोकप्रिय हुआ था. फिल्म के डायलॉग, एक्शन सबकुछ यादगार रहा. सुनील शेट्टी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के रोल में दर्शकों को लगभग रुला दिया था.

वो 5 हुस्न परी, जिन्होंने घर से भागकर रचाई शादी, एक निकली और भी चंट, फिल्म छोड़कर ही चली गई

यह हैरी बावेजा के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म के गाने दिल को कुरेदने वाले थे. कई सिनेमाघरों ने फिल्म ने सिल्वर जुबली कंप्लीट की. फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ का था और इंडिया में फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ की कमाई की थी. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 1994 में ही ‘हम आपके हैं कौन’ ‘मोहरा’ जैसी फिल्में भी आई थीं. सुनील शेट्टी की एक ही साल में यह दूसरी सुपरहिट फिल्म थी.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो सुपरहिट एक्शन फिल्म, गानों ने लगाया हर टूटे दिल के ज्ख्मों पर मरहम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी