मनोरंजन » 32 साल तृप्ति डिमरी ने मम्मी-पापा और मिस्ट्री मैन संग जमकर खेली होली, फैंस ने पूछा- कौन हैं सैम मर्चेंट?

32 साल तृप्ति डिमरी ने मम्मी-पापा और मिस्ट्री मैन संग जमकर खेली होली, फैंस ने पूछा- कौन हैं सैम मर्चेंट?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘ओ रोमियो’ की स्टार ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सैम के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है और फैंस इस वक्त सिर्फ इसी जोड़ी की चर्चा कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को साथ देख एक बार फिर कयास लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच में कुछ तो है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं सैम मर्चेंट

 Triptii Dimri, Triptii Dimri News, Triptii Dimri holi 2026, Triptii Dimri and Sam Merchant, who is Sam Merchant, Triptii Dimri played Holi with mystery man, तृप्ति डिमरी, तृप्ति डिमरी न्यूज, तृप्ति डिमरी होली 2026, तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट, कौन हैं सैम मर्चेंट, तृप्ति डिमरी ने मिस्ट्री मैन के साथ खेली होली

नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी ने होली 2026 को अपने परिवार और करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया, लेकिन इस बार उनकी सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं . मम्मी-पापा ही नहीं मिस्ट्री मैन के साथ उन्होंने जमकर रंग खेला और होली के रंग में लाल-पीली हो गईं. इंस्टाग्राम पर होली की सीरीज ऑफ पिक्चर्स शेयर कीं, जिसमें उन्होंने इस साल की होली की झलक दिखाई है. फोटो साभार-@tripti_dimri/Instagram

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

इंस्टाग्राम पर होली की सीरीज ऑफ पिक्चर्स शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘मुझे खुशियों से रंग दो’. तस्वीरों में उनके परिवार और दोस्त नजर आ रहे हैं. लेकिन लोगों की निगाहें उस तस्वीर पर जा अटकी, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. फोटो साभार-@tripti_dimri/Instagram

तृप्ति ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें से वह और सैम मर्चेंट उनके कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप फोटो में पोज देते नजर आ रहे हैं. यहां तक तो लोगों को शक नहीं हुआ. लेकिन जैसे ही उन्होंने आगे स्क्रॉल किया तो लोगों की निगाहें टिक गईं. फोटो साभार-@tripti_dimri/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

दरअसल, एक तस्वीर में तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक प्यारी सी कपल सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े हैं और उनके चेहरे पर होली की खुशी साफ झलक रही है. इन तस्वीरों ने एक बार फिर उन अफवाहों को हवा दे दी है कि यह जोड़ी रियल लाइफ में भी रोमांटिक रिश्ते में है. फोटो साभार-@tripti_dimri/Instagram

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट दोनों ने कभी खुले तौर पर रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया को शक हैं कि दोनों के बीच कुछ तो खास है. दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर पूछने लगे कि आखिर कौन हैं सैम मर्चेंट? फाइल फोटो

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

सैम मर्चेंट सिर्फ तृप्ति डिमरी के करीबी दोस्त ही नहीं, बल्कि अपने आप में एक कामयाब शख्सियत हैं. वह एक मॉडल से बिजनेसमैन बने हैं. सैम ने साल 2002 में प्रतिष्ठित ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीता था. हालांकि, मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने इस करियर को अलविदा कह दिया और अब वह गोवा में एक सफल बिजनेमैन हैं. वह ‘कासा वाटर्स’ नामक एक लग्जरी वीआईपी अकॉमडेशन के फाउंडर हैं. इसके अलावा वह ‘अवॉर गोवा’ नाम का एक प्रीमियम वेन्यू भी चलाते हैं, जो शादियों, इवेंट्स और फेस्टिवल के लिए जाना जाता है. फाइल फोटो

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

सैम एक ट्रैवल व्लॉगर भी हैं और अक्सर अपने सफर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में सैम मर्चेंट तब सुर्खियों में आए, जब वह तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की प्रीमियर नाइट में 2.5 करोड़ रुपये की नीली पोर्शे कार में सवार होकर पहुंचे थे. अक्सर वह इसी शानदार कार में एक्ट्रेस को लेने और छोड़ने जाते हुए भी देखे जाते हैं. फाइल फोटो

Triptii Dimri’s Holi Celebration Gets Fans Talking – Who Is Sam Merchant?

तृप्ति और सैम ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट, एक-दूसरे पर किए जाने वाले प्यार भरे कमेंट और बार-बार साथ नजर आने की वजह से फैंस को यकीन हो गया है कि यह बॉलीवुड का नया पावर कपल है. होली की इन तस्वीरों ने इस यकीन को और मजबूत कर दिया है. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी