Last Updated:
बॉलीवुड को एवरग्रीन और लव सॉन्ग देने वाली सिंगर साधना सरगम की आज जन्मदिन है. साधन ने फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो बहुत गाने दिए लेकिन बहुत कम लोग ही उनके बारे में जानते हैं. गोविंदा और नीलम कोठारी स्टारर सॉन्ग ‘आप के जाने से’ एवरग्रीन गाना उन्होंने ही गाया है. साधना अब कुमार सानु के साथ या सोलो लाइव कॉन्सर्ट भी करती हैं.

आशा भोसले के साथ पोज देते हुए साधना सरगम. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sadhanasargamofficial)
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्र में एसी कई सिंगर्स हुए जिनकी आवाज कभी फीकी नहीं पड़ी. ऐसी एक सिंगर साधना सरगम हैं. मखमली आवाज वाली साधना ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए. बहुत कम लोग ही इस सिंगर के बारे जानते हैं. प्लेबैक सिंगर साधना सरगम का नाम भारतीय फिल्म संगीत में एक खास जगह रखता है. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों के दिल जीते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में साधना सरगम ने अपने संगीत सफर, नाम के पीछे की कहानी, गुरुओं, प्रेरणा स्रोतों और शुरुआती चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका नाम “साधना सरगम” एक संयोग से नहीं, बल्कि माता-पिता की दूरदर्शिता और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के सुझाव से बना.
साधना सरगम ने बताया, “मेरा असली नाम साधना घाणेकर है. माता-पिता ने साधना नाम इसलिए रखा ताकि मुझे जीवन भर याद रहे कि संगीत की साधना कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. जब मैं कल्याणजी-आनंदजी के पास शिमला प्रोग्राम के लिए गई, तो उन्होंने कहा कि साधना घाणेकर नाम अच्छा है, लेकिन म्यूजिकल नहीं. उन्होंने सुझाव दिया कि सरगम जोड़ लें. मैंने तुरंत हां कर दिया. तब से फिल्मों और हर जगह मेरा नाम साधना सरगम ही रहा.”
साधना सरगम ने बताया, “मेरी जिंदगी में गुरुजनों का बहुत स्थान है. सबसे पहले मां नीला घाणेकर से संगीत सीखा, फिर पंडित जसराज से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली.” उन्होंने बताया, “पंडित जसराज से सीखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. 10-11 साल कल्याणजी-आनंदजी से तालीम ली थी.”
View this post on Instagram





