साल 1973 में आई फैमिली ड्रामा फिल्म यादों की बारात एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. फिल्म में धर्मेंद्र, विजय अरोड़ा, जीनत अमान, नंदा समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार थे. फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘यादों की बारात’ में आमिर खान ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया. गाने में नंदा ने उनकी मां और नसीर खान उनके पिता के किरदार में दिखाई दिए. इस गाने को लता मंगेशकर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे और सुष्मा श्रेष्ठ ने गाया. इस गाने के फिल्म में कई और वर्जन भी थे, जिसे खूब पसंद किया गया. फिल्म की कहानी तीन बिछड़े भाइयों के मिलने और परिवार को बिखेरने वालों से बदला लेने पर आधारित थी. म्युजिकल हिट हुई. फिल्म की तरह ‘यादों की बारात’ एवरग्रीन गाना है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





