खेल » 60Cr का धोखाधड़ी केस: बिपाशा, नेहा धूपिया-एकता कपूर को EOW का नोटिस, राज कुंद्रा से मिले पैसों पर होगी पूछताछ

60Cr का धोखाधड़ी केस: बिपाशा, नेहा धूपिया-एकता कपूर को EOW का नोटिस, राज कुंद्रा से मिले पैसों पर होगी पूछताछ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में बिपाशा बासु, नेहा धूपिया, एकता कपूर भी ईओडब्ल्यू जांच के घेरे में, पैसों के लेनदेन की जांच जारी है.

60Cr का धोखाधड़ी केस: बिपाशा, नेहा धूपिया-एकता कपूर को EOW का नोटिसनेहा धूपिया और बिपाशा बसु को ईओडब्ल्यू का नोटिस.
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के जांच दायरे में अब बॉलीवुड की तीन और बड़ी हस्तियां आ गई हैं. खबर है कि ईओडब्ल्यू बिपाशा बासु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को जल्द ही नोटिस भेजेगी. इस नोटिस में उनसे यह जानकारी मांगी जाएगी कि राज कुंद्रा की कंपनी से उन्हें कितने पैसे मिले और किस तरह मिले. अधिकारी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन को बारीकी से समझना चाहती है.

दरअसल, कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाया. उनका दावा है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की.

राज कुंद्रा ने पैसे का क्या इस्तेमाल किया

अधिकारियों का कहना है कि जांच में सबसे बड़ा फोकस इस बात पर है कि राज कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी’ के माध्यम से पैसे का क्या इस्तेमाल हुआ. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं.

ईओडब्ल्यू को पता चला 25 करोड़ रुपए का ट्रांसफर का सच

ईओडब्ल्यू अब तक करीब 25 करोड़ रुपए की सीधी रकम के ट्रांसफर का पता लगा चुकी है. नोटबंदी के समय कंपनी को नगदी की भारी कमी का सामना करना पड़ा था और उसी समय कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए, जिनके सबूत ईओडब्ल्यू के पास मौजूद हैं. पुलिस को शक है कि इन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया गया.

‘बेस्ट डील’ नाम के वीडियो पर हुई पूछताछ

पूछताछ के दौरान जब राज कुंद्रा से पूछा गया कि ‘बेस्ट डील’ नामक प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए वीडियो कहां हैं, इस तो उन्होंने बताया कि वे पहले ही ये वीडियो मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को सौंप चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इन वीडियो की दोबारा जांच जरूरी है, इसलिए उन्हें फिर से कब्जे में लिया जाएगा.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

60Cr का धोखाधड़ी केस: बिपाशा, नेहा धूपिया-एकता कपूर को EOW का नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी