मनोरंजन » 75 से ज्यादा फिल्मों में निभाया एक जैसा किरदार, राजेश खन्ना के साथ जमी जोड़ी, अमिताभ बच्चन संग भी दी ब्लॉकबस्टर

75 से ज्यादा फिल्मों में निभाया एक जैसा किरदार, राजेश खन्ना के साथ जमी जोड़ी, अमिताभ बच्चन संग भी दी ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे स्टार्स की फिल्मों में काम कर चुका एक्टर, जिन्होंने अपने एक ही तरह के रोल से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि धाक जमाई. पुलिस इंस्पेक्टर के रोल तो जैसे इनके लिए ही लिखे जाते थे. फिल्मों में अक्सर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले वो एक्टर कोई और नहीं , अभिनेता इफ्तिखार हैं.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया का वो सितारा, जिसने कई अपने करियर में ज्यादातर पुलिस ऑफिस के ही रोल निभाए. इन किरदारों से उन्होंने वाहवाही भी खूब लूटी. लेकिन इनमें से कुछ किरदारों में ऐसी जान फूंकी कि वो किरदार यादगार बन गए.वो कोई और नहीं इफ्तेखार हैं.

इफ्तिखार जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ज्यादातर वो फिल्में कि जिनमें वह सिर्फ पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में ही नजर आए थे.हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जो भले ही हीरो नहीं थे, लेकिन अपने दमदार अभिनय के चलते वह फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे. ऐसा ही एक नाम इफ्तिखार का. एक्टर ने अपने करियर में तकरीबन 75 से ज्यादा फिल्मों में 1 ही तरह का रोल निभाया.

एक जैसे रोल निभाने के बाद भी वह कभी टाइपकास्ट नहीं हुए. आज भी दर्शक उनके निभाए किरदारों को भूल नहीं पाए हैं. यूं तो इफ्तिखार ने अपने करियर में ज्यादातर अपने करियर में हिट और सुपरहिट फिल्मों में ही काम किया था.वह जिस एक्टर के साथ नजर आते थे, वह हिट हो जाती थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन राजेश खन्ना के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी. अपने करियर में उन्होंने राजेश खन्ना के सासथ ‘जोरू का गुलाम’, ‘द ट्रेन’, ‘खामोशी’, ‘महबूब की मेहंदी’, ‘राजपूत’ और ‘आवाम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इन्होंने अपने करियर में तकरीबन 75 से ज्यादा फिल्मों में पुलिस ऑफिसर के रोल ही निभाए हैं.

इफ्तिखार ने अपने करियर में तकरीबन 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. अमिताभ बच्चन की फिल्मों में तो वह अक्सर पुलिसवाले के रोल में ही नजर आते थे. अमिताभ की ब्लॉकबस्टर ‘जंजीर’ ही नहीं, इसके अलावा ‘डॉन’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों में भी वह पुलिस के रोल में ही नजर आए हैं.

अमिताभ की हिट फिल्मों में इनका रोल होना तो जैसे तय होता था. अमिताभ की फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और दमदार आवाज से वह छा जाते थे. बता दें कि इफ्तिखार ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया है.

साल 1967 में अमेरिकन टीवी सीरीज ‘माया’ में भी वह नजर आए थे. साल 1970 में हॉलीवुड फिल्मों में ‘बॉम्बे टॉकीज’ और 1992 में ‘सिटी ऑफ जॉय’ जैसी फिल्मों का भी वह हिस्सा रहे हैं. लेकिन उनका अंतिम समय बेहद खराब रहा.

दरअसल, 7 फरवरी 1995 के दिन उनकी बेटी सईदा की कैंसर से मौत हो गई. इसके बाद वह बुरी तरह टूट गए थे. इसके एक महीने के बीच ही 4 मार्च 1995 के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी