Last Updated:
Vineet Kumar Singh In Nishaanchi: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर विनीत कुमार सिंह ही हैं, जिनका किरदार फिल्म की रीढ़ की हड्डी के समान है.
सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘निशानची’.‘निशानची’ की रिलीज से पहले उनके किरदार को छिपाकर रखा गया था, लेकिन फिल्म सामने आते ही उनकी खूब तारीफें हो रही हैं. उनके करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने कवि कलश के किरदार को इस तरह जीवंत किया कि वह अब सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. इससे पहले ‘मुक्काबाज’ में उन्होंने जिस तरह का शारीरिक और मानसिक बदलाव किया, उसने उन्हें अभिनय के एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया.
यह विनीत कुमार सिंह के अभिनय की खासियत है कि उसमें कहीं भी दोहराव नहीं दिखता. हर किरदार में वह एक नए और प्रभावी तरीके से अपनी छाप छोड़ते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है और वे उस पहचान और सम्मान के हकदार हैं, जिसकी इंडस्ट्री में अभी भी कमी महसूस होती है.

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें
Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 19, 2025, 10:08 IST





