खेल » दीपिका के बाद कियारा आडवाणी को चुकानी पड़ी मां बनने की कीमत, छिनी बड़ी फिल्म, 22 साल की हीरोइन ने किया रिप्लेस

दीपिका के बाद कियारा आडवाणी को चुकानी पड़ी मां बनने की कीमत, छिनी बड़ी फिल्म, 22 साल की हीरोइन ने किया रिप्लेस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दीपिका पादुकोण के बाद कियारा आडवाणी को मदरहुड की कीमत चुकानी पड़ रही है. एक्ट्रेस के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई है. उन्हें एक बड़ी फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है. मां बनने के 2 महीने बाद मेकर्स ने 22 साल की नई नवेली एक्ट्रेस से कियारा को रिप्लेस कर दिया.

दीपिका के बाद कियारा आडवाणी को चुकानी पड़ी मां बनने की कीमत, छिनी बड़ी फिल्मकियारा आडवाणी को फिल्म से निकाल दिया गया.
नई दिल्ली.  दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा ने अपकमिंग फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया था और बीते गुरुवार को कल्कि के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐलान किया कि एक्ट्रेस कल्कि के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. कल्कि के मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म के लिए काफी डेडिकेशन की जरूरत है और दीपिका इस वक्त ऐशी निष्ठा नहीं दिखा सकती हैं जिसकी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि एक्ट्रेस को मां बनने की कीमत उठानी चुकानी पड़ रही है. इस बीच आज की लेटेस्ट न्यूज के मुताबिक हाल ही में मां बनीं कियारा आडवाणी को भी एक बड़ी फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है.

जुलाई में एक बेटी की मां बनीं कियारा आडवाणी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है. एक्ट्रेस जल्द ही आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी में लीड रोल अदा करने वाली थीं, लेकिन अब उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 साल की नई नवेली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने उन्हें रिप्लेस किया है.

अनीत पड्डा ने किया रिप्लेस

एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, ‘अनीत पड्डा पिछले दो महीनों से शक्ति शालिनी के लिए चर्चा में हैं, क्योंकि दिनेश विजन अपनी यूनिवर्स में नई ऊर्जा डालने की तलाश में थे. उन्होंने अनीत के काम को सैयारा में बहुत पसंद किया और उन्होंने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के अगले अध्याय को उनके ऊपर बनाने का फैसला किया है.’

इस साल के अंत तक शुरू होगी ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग

पोर्टल के सूत्र ने दावा किया कि अनीत ने फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट पूरा कर लिया है और उनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. सोर्स ने आगे कहा, ‘शक्ति शालिनी की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि निर्देशक का नाम अभी तक गुप्त रखा गया है, लेकिन दिनेश विजन आदित्य सरपोतदार (मुनज्या फेम) को इस भूमिका के लिए लेना चाहते हैं. हालांकि, निर्देशन पर अंतिम निर्णय पंद्रह दिनों में लिया जाएगा.’

सूत्र के अनुसार, निर्देशक अजीतपाल सिंह पर भी विचार किया जा रहा है. पहले की रिपोर्टों में बताया गया था कि कियारा आडवाणी को फिल्म के लिए चुना गया है. इंडिया टुडे ने प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा था कि एक ऐसी एक्ट्रेस कि जरूरत है जो एक दमदार और संवेदनशील रोल को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतार सके.

कियारा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था, लेकिन अब अनीत पड्डा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है क्योंकि हाल ही में मां बनीं कियारा अपना मदरहुड एंजॉय करने में बिजी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दीपिका के बाद कियारा आडवाणी को चुकानी पड़ी मां बनने की कीमत, छिनी बड़ी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी