भारत » CEC ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ पर नहीं दे रहे CID को जानकारी… क्या यही था राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ खुलासा?

CEC ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ पर नहीं दे रहे CID को जानकारी… क्या यही था राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ खुलासा?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Rahul Gandhi Vote Chori: राहुल गांधी ने वायनाड में निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ मामले में जानकारी न देने का आरोप लगाया. उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार का नाम लिया और सबूत पेश करने का दावा किया.

CEC ज्ञानेश कुमार 'वोट चोरी' पर नहीं दे रहे CID को जवाब, राहुल गांधी का दावाराहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला. (पीटीआई)
वायनाड (केरल). कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह राज्य में कथित ‘वोट चोरी’ के संबंध में कर्नाटक सरकार की सीआईडी ​​द्वारा मांगी गई जानकारी को उपलब्ध नहीं करा रहा है. अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शुक्रवार को वायनाड पहुंचे राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक सरकार के सीआईडी ​​ने ‘वोट चोरी’ में इस्तेमाल किए गए नंबरों के बारे में जानकारी मांगने के लिए निर्वाचन आयोग को कई पत्र भेजे हैं, लेकिन आयोग इसे उपलब्ध नहीं करा रहा है.

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) हैं और वह पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “सीईसी पर इससे बड़ा कोई अभियोग नहीं हो सकता. पुलिस जानकारी मांग रही है, और वह जानकारी नहीं दे रहे हैं. यह मेरा बयान नहीं है. यह एक तथ्य है. यह स्पष्ट रूप से मौजूद है.”

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कथित ‘वोट चोरी’ के सबूत ऐसे तरीके से दिखाएगी कि किसी को भी इस बात पर कोई शक नहीं रह जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा किया और चुनाव जीता. उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने अपने दो संवाददाता सम्मेलन में कहा है, हम एक ‘हाइड्रोजन बम’ का खुलासा करने जा रहे हैं, जो वास्तविकता की मौजूदा स्थिति को पूरी तरह से तहस-नहस कर देगा. हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं.”

उन्होंने कहा, “हम बिना सबूत के कुछ नहीं कह रहे हैं. मैं अपना काम करूंगा और उसे पूरा करूंगा.” राहुल ने शुक्रवार को भी ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराया था और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए उसे ऐसा ‘चुनावी चौकीदार’ बताया था जो ‘जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को संरक्षण देता रहा.’

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

CEC ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ पर नहीं दे रहे CID को जवाब, राहुल गांधी का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी