Last Updated:
Rahul Gandhi Vote Chori: राहुल गांधी ने वायनाड में निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ मामले में जानकारी न देने का आरोप लगाया. उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार का नाम लिया और सबूत पेश करने का दावा किया.
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला. (पीटीआई)कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) हैं और वह पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “सीईसी पर इससे बड़ा कोई अभियोग नहीं हो सकता. पुलिस जानकारी मांग रही है, और वह जानकारी नहीं दे रहे हैं. यह मेरा बयान नहीं है. यह एक तथ्य है. यह स्पष्ट रूप से मौजूद है.”
उन्होंने कहा, “हम बिना सबूत के कुछ नहीं कह रहे हैं. मैं अपना काम करूंगा और उसे पूरा करूंगा.” राहुल ने शुक्रवार को भी ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराया था और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए उसे ऐसा ‘चुनावी चौकीदार’ बताया था जो ‘जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को संरक्षण देता रहा.’
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
September 20, 2025, 19:28 IST





