Last Updated:
Nongjrong: मेघालय का नोंगज्रोंग गांव बादलों के बीच बसा एक खूबसूरत स्थल है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और खासी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है. आप हमारी इस खबर में यहां की खासियत, घूमने लायक जगह और यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम के बारे में जान सकते हैं.
नोंगज्रोंग गांवNongjrong: उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों का ध्यान देश की खूबसूरती की ओर खींचते हैं. हाल ही में उन्होंने मेघालय के एक छोटे से गांव नोंगज्रोंग (Nongjrong) का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा – नॉन्गज्रोंग मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स का एक गांव है, जो अपनी ऊंचाई की वजह से सचमुच बादलों के बीच बसा है. दुनिया को भारत के ऐसे अनोखे स्थानों के बारे में बहुत कम जानकारी है और हममें से भी कई लोग इन्हें नहीं जानते.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (X) पर किए गए इस पोस्ट के बाद नोंगज्रोंग अचानक सुर्खियों में आ गया. यह गांव सच में एक ऐसा प्राकृतिक स्वर्ग है, जिसके बारे में देश-दुनिया अभी बहुत कम जानती है.
कहां है नोंगज्रोंग?
नोंगज्रोंग गांव मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित है. यह शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर और मावकनरू से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जबकि निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो लगभग 100 किलोमीटर दूर है.
Nongjrong
A village in the East Khasi Hills of Meghalaya, which due to its elevation, literally has its head in the clouds
The world knows little of these exceptional spots in India…





