भारत » Nongjrong: भारत का वह अनछुआ स्वर्ग, जहां बादलों के बीच बसा है गांव, आनंद महिंद्रा भी देखकर रह गए दंग, जानें घूमने का सही समय

Nongjrong: भारत का वह अनछुआ स्वर्ग, जहां बादलों के बीच बसा है गांव, आनंद महिंद्रा भी देखकर रह गए दंग, जानें घूमने का सही समय

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nongjrong: मेघालय का नोंगज्रोंग गांव बादलों के बीच बसा एक खूबसूरत स्थल है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और खासी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है. आप हमारी इस खबर में यहां की खासियत, घूमने लायक जगह और यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम के बारे में जान सकते हैं.

Nongjrong: भारत का वह अनछुआ स्वर्ग, जहां बादलों के बीच बसा है गांव,नोंगज्रोंग गांव
Nongjrong: उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों का ध्यान देश की खूबसूरती की ओर खींचते हैं. हाल ही में उन्होंने मेघालय के एक छोटे से गांव नोंगज्रोंग (Nongjrong) का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा – नॉन्गज्रोंग मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स का एक गांव है, जो अपनी ऊंचाई की वजह से सचमुच बादलों के बीच बसा है. दुनिया को भारत के ऐसे अनोखे स्थानों के बारे में बहुत कम जानकारी है और हममें से भी कई लोग इन्हें नहीं जानते.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (X) पर किए गए इस पोस्ट के बाद नोंगज्रोंग अचानक सुर्खियों में आ गया. यह गांव सच में एक ऐसा प्राकृतिक स्वर्ग है, जिसके बारे में देश-दुनिया अभी बहुत कम जानती है.

कहां है नोंगज्रोंग?

नोंगज्रोंग गांव मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित है. यह शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर और मावकनरू से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जबकि निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो लगभग 100 किलोमीटर दूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी