Last Updated:
G20 Leader Summit की शुरुआत से पहले PM Modi जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय से मिले. साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा बच्चों ने भी पीएम का दिल जीत लिया.
भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदीजोहान्सबर्ग: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर में जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने वाले हैं. इसे पहले उनका धमाकेदार स्वागत हुआ है. पहले एयरपोर्ट पर स्थानीय महिला कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया और इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी की. पीएम के आने की खुशी में साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने भी स्वागत में परंपरिक नृत्य आयोजित किया. इसके अलावा भारतीय प्रधानमंत्री के सामने बच्चों ने गणपति प्रार्थना और शांति मंत्र भी सुनाया.
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं, जिसमें वो किसी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रहे हैं तो किसी से हाथ जोड़कर मिल रहे हैं. कई लोगों ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ भी मांगा. उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय के स्वागत से मैं अभिभूत हो गया हूं. इस प्यार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का रिश्ता झलकता है. इस रिश्ते की नींव ऐतिहासिक है, जो संस्कारों से बंधी हुई है और आगे और भी मजबूत होने वाली है’.
Deeply touched by the warm welcome from the Indian community in Johannesburg. This affection reflects the enduring bond between India and South Africa. These ties, rooted in history and strengthened by shared values, continue to grow even stronger! pic.twitter.com/1kUHKccXYG





