विदेश » PM Modi welcomed by indian community in Johannesburg | G20 leader summit | PM Modi welcomed with ganga Maiya song | South Africa Girmitiya song | पीएम मोदी का जोहान्सबर्ग में स्वागत | साउथ अफ्रीका में भारतीयों से मिले पीएम मोदी

PM Modi welcomed by indian community in Johannesburg | G20 leader summit | PM Modi welcomed with ganga Maiya song | South Africa Girmitiya song | पीएम मोदी का जोहान्सबर्ग में स्वागत | साउथ अफ्रीका में भारतीयों से मिले पीएम मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

G20 Leader Summit की शुरुआत से पहले PM Modi जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय से मिले. साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा बच्चों ने भी पीएम का दिल जीत लिया.

'हे गंगा मैय्या', साउथ अफ्रीका में PM Modi का भारतीयों ने किया ऐसा स्वागतभारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी

जोहान्सबर्ग: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर में जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने वाले हैं. इसे पहले उनका धमाकेदार स्वागत हुआ है. पहले एयरपोर्ट पर स्थानीय महिला कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया और इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी की. पीएम के आने की खुशी में साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने भी स्वागत में परंपरिक नृत्य आयोजित किया. इसके अलावा भारतीय प्रधानमंत्री के सामने बच्चों ने गणपति प्रार्थना और शांति मंत्र भी सुनाया.

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं, जिसमें वो किसी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रहे हैं तो किसी से हाथ जोड़कर मिल रहे हैं. कई लोगों ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ भी मांगा. उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय के स्वागत से मैं अभिभूत हो गया हूं. इस प्यार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का रिश्ता झलकता है. इस रिश्ते की नींव ऐतिहासिक है, जो संस्कारों से बंधी हुई है और आगे और भी मजबूत होने वाली है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी