भारत » पता नहीं पर खा रही हूं…मौत से पहले ‘मजबूरी’ का वीडियो, दरभंगा में 18 साल की युवती की दर्दनाक कहानी!

पता नहीं पर खा रही हूं…मौत से पहले ‘मजबूरी’ का वीडियो, दरभंगा में 18 साल की युवती की दर्दनाक कहानी!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Darbhanga Love Affair Murder Case : दरभंगा के कमतौल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रेम संबंध में धोखा मिलने और गर्भवती हो जाने पर युवक और उसके परिजनों ने सल्फास खि…और पढ़ें

मौत से पहले 'मजबूरी' का वीडियो, दरभंगा में 18 साल की युवती की दर्दनाक कहानी !दरभंगा में सल्फास खाकर युवती की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप
दरभंगा. कमतौल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 18 वर्षीय युवती विभा कुमारी की प्रेम संबंध के चलते सल्फास खाकर मौत हो गई और मरने से पहले उसने मोबाइल वीडियो में प्रेमी का नाम भी लिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने साजिश के तहत युवती को सल्फास खिला दिया. आरोप के अनुसार, युवती के शव को आनन-फानन में जला देने की कोशिश भी की गई. आरोप है कि युवती गांव में अकेली रह रही थी और आरोपी पक्ष ने इसी बात का फायदा उठाया.दरभंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरे गांव में घटना को लेकर आक्रोश है. इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.

प्रेम संबंध में हुई थी गर्भवती

बता दें कि दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 की रहने वाली 18 वर्षीय विभा कुमारी की सल्फास खाने से मौत हो गई. मृतका की भाभी फूलो देवी ने थाना में आवेदन देकर युवती की हत्या का आरोप लगाया है. फूलो देवी ने बताया कि मृतका का गांव के ही युवक विदेशी कुमार महतो से प्रेम संबंध था. युवती अशिक्षित थी और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. आरोप है कि आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए दवा दी, लेकिन जब गर्भपात नहीं हुआ तो उसे सल्फास खिला दिया गया.

मरने से पहले बनाया वीडियो

विभा कुमारी ने सल्फास खाने से पहले मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रही है कि “पता नहीं क्या है, पर खा रही हूं” और साथ में आरोपी का नाम भी लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

परिवार चेन्नई में, गांव में अकेली

बता दें कि मृतका के माता-पिता और भाई चेन्नई में रहते हैं. उसकी भाभी दो महीने से अपने मायके में थी और विभा अकेली रहती थी. आरोप है कि अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी पक्ष ने साजिश रची और सल्फास खिला दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोपी विदेशी कुमार महतो, उसके भाई श्याम महतो, मां सुनैना देवी और अन्य परिजनों को नामजद किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

(डिस्क्लेमर – अगर आपके आसपास कोई शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebihar

मौत से पहले ‘मजबूरी’ का वीडियो, दरभंगा में 18 साल की युवती की दर्दनाक कहानी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी