भारत » तेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ यादव की विवादित टिप्पणी, राजद नेताओं ने बताया बीमार मानसिकता

तेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ यादव की विवादित टिप्पणी, राजद नेताओं ने बताया बीमार मानसिकता

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Rajballabh Yadav Controversial Statement : नवादा के पूर्व विधायक और रेप केस में बरी हो चुके राजबल्लभ यादव एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार उन्होंने RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्…और पढ़ें

तेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ का विवादित बयान, RJD ने बताया 'मार मानसिकताातेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ यादव ने विवादित टिप्पणी की.
नवादा. पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है जिससे बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है. नारदीगंज की सभा में उन्होंने तेजस्वी की पत्नी को “जर्सी गाय” कहकर संबोधित किया. राज बल्लभ यादव के इस बयान से एक बार फिर नवादा की राजनीति गर्म हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि ये बयान नारी समाज और सभी वर्गों का अपमान है. राजद के वरिष्ठ नेता कौशल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजबल्लभ पर जमकर हमला बोला और उन्हें फिर से जेल भेजने की मांग की है.

नारदीगंज में उगला जहर

राजबल्लभ यादव ने नारदीगंज की एक सभा में कहा, तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी यादव लड़की से नहीं की. अगर करते तो यादव समाज की एक बेटी का भला होता. हरियाणा-पंजाब से किसी को लाए हैं जैसे कोई जर्सी गाय हो. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी ने यादव समाज की लड़की से शादी न कर “जर्सी गाय” लाई है.

महागठबंधन में मचा बवाल

राजबल्लभ यादव के विवादित बयान सामने आते ही नवादा में महागठबंधन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजद नेता कौशल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस तरह की टिप्पणी से समाज का हर वर्ग आहत है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही सोच है, जिसके कारण राजबल्लभ जेल भी गए थे.

तेजस्वी की पत्नी पर निजी हमला

तेजस्वी यादव की पत्नी पर निजी टिप्पणी करते हुए राजबल्लभ ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. कौशल यादव ने कहा कि वह एक जिम्मेदार महिला हैं, जिन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से कोई बयान तक नहीं दिया. उनके लिए इस तरह की भाषा असहनीय है.

राजद ने की बयान की घोर निंदा

राजद और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने एकजुट होकर राजबल्लभ के बयान की कड़ी निंदा की है। नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ तेजस्वी की पत्नी नहीं, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है. ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए.

विरोध में सड़क पर उतरेगा राजद

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे इस बयान के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करेंगे. राजबल्लभ की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठ सकती है. नवादा की राजनीति में इस बयान से नई हलचल शुरू हो गई है.

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebihar

तेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ का विवादित बयान, RJD ने बताया ‘मार मानसिकताा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी