Last Updated:
Vice President Election: बीआरएस और बीजद ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया, बीआरएस ने तेलंगाना में यूरिया की कमी और बीजद ने दोनों गठबंधनों से समान दूरी की नीति को कारण बताया.
एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है. (फाइल फोटो)बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में यूरिया की कमी को लेकर तेलंगाना के किसानों की ‘पीड़ा’ को व्यक्त करने के लिए नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही (यूरिया की) कमी के मुद्दे को सुलझाने में ‘विफल’ रही हैं.
बीजद सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे
ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजद ने सोमवार को घोषणा की कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली पार्टी ने कहा कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस-नीत ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से ‘समान दूरी बनाए रखने’ की अपनी नीति के तहत यह निर्णय लिया है.
पात्रा ने कहा कि बीजद, राजग और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) दोनों से समान दूरी बनाए रखता है. पात्रा ने कहा, “हमारा पूरा ध्यान राज्य और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास पर है.” उपराष्ट्रपति चुनाव मंगलवार को होंगे.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 08, 2025, 17:14 IST





