भारत » Vice President Election: ना इंडिया गठबंधन और ना NDA… आखिर बीआरएस और बीजद ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?

Vice President Election: ना इंडिया गठबंधन और ना NDA… आखिर बीआरएस और बीजद ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vice President Election: बीआरएस और बीजद ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया, बीआरएस ने तेलंगाना में यूरिया की कमी और बीजद ने दोनों गठबंधनों से समान दूरी की नीति को कारण बताया.

उपराष्ट्रपति चुनाव: आखिर बीआरएस और बीजद ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है. (फाइल फोटो)
हैदराबाद/भुवनेश्वर. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है, जिसके लिए ‘इंडिया’ गठबंधन और राजग दोनों ही अपनी तैयारियों में जुटे हैं. इस बीच दक्षिण भारत की दो पार्टियों – भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बीजू जनता दल (बीजद) – ने यह फैसला किया है कि वे उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे.

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में यूरिया की कमी को लेकर तेलंगाना के किसानों की ‘पीड़ा’ को व्यक्त करने के लिए नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही (यूरिया की) कमी के मुद्दे को सुलझाने में ‘विफल’ रही हैं.

बीआरएस नेता ने कहा कि यूरिया की कमी इतनी अधिक है कि यूरिया के लिए कतारों में इंतजार करते समय किसानों के बीच झड़पें हो रही हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम मतदान से दूर रहेंगे. हम इसमें भाग नहीं लेंगे.” उन्होंने कहा कि यदि उपराष्ट्रपति चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध होता तो बीआरएस इसका प्रयोग कर सकती थी.

बीजद सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे
ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजद ने सोमवार को घोषणा की कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली पार्टी ने कहा कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस-नीत ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से ‘समान दूरी बनाए रखने’ की अपनी नीति के तहत यह निर्णय लिया है.

बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, “बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने फैसला किया है कि पार्टी के सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों और सांसदों से परामर्श के बाद यह फैसला लिया.”

पात्रा ने कहा कि बीजद, राजग और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) दोनों से समान दूरी बनाए रखता है. पात्रा ने कहा, “हमारा पूरा ध्यान राज्य और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास पर है.” उपराष्ट्रपति चुनाव मंगलवार को होंगे.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

उपराष्ट्रपति चुनाव: आखिर बीआरएस और बीजद ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी