Last Updated:
पानीपत के कारद गांव में अनिल की हत्या मामले में सीआईए टू पुलिस ने परढाना से सन्नी, मंगल, अजय समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
. आरोपियों की पहचान परढाना निवासी सन्नी, मंगल व अजय के रूप में हुई है.सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने चार साथी आरापियों परढाना निवासी कन्हैया, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल व नरेंद्र के अतिरिक्त अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है.
शिकायकर्ता ने बताया कि इलाज के लिए वह अनिल को एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए. इसके बाद आर्टियोस हॉस्पिटल में लेकर गए. वहा डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया. जहां से पीजीआई रोहतक लेकर गए. जहा अनिल का इलाज चल रहा है.
अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि बीते गुरुवार को चार आरोपियों परढाना निवासी कन्हैया, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल व नरेंद्र को परढाना से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा था. पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड के दौरान पुलिस ने चारों की निशानदेही पर सोमवार शाम को तीन आरोपियों परढाना निवासी सन्नी, मंगल व अजय को परढाना से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तीन डंडें व दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पुलिस ने रिमांड अवधी पूरी होने पर चारों और उनके तीनों साथियों समेत सातों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
Panipat,Panipat,Haryana
September 10, 2025, 11:16 IST





