भारत » Karnataka vs Maharashtra: पानी को लेकर भिड़ गए कर्नाटक और महाराष्ट्र, अलमाटी बांध पर राजनीति, शिवकुमार और फडणवीस आमने-सामने

Karnataka vs Maharashtra: पानी को लेकर भिड़ गए कर्नाटक और महाराष्ट्र, अलमाटी बांध पर राजनीति, शिवकुमार और फडणवीस आमने-सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Karnataka vs Maharashtra: डी के शिवकुमार ने अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने पर महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस की आपत्ति को खारिज किया, कहा यह कर्नाटक का हक है और सुप्रीम कोर्ट से फैसला हमारे पक्ष में है.

पानी को लेकर भिड़ गए शिवकुमार और फडणवीस, अलमाटी बांध पर गरमाई राजनीतिडी.के. शिवकुमार ने बांध को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)

शिवमोग्गा (कर्नाटक). कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने की राज्य की प्रस्तावित योजना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आपत्ति जताए जाने पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि पड़ोसी राज्य इसे नहीं रोक सकता. जल संसाधन विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, “यह हमारा पानी है, हमारा हक है.”

फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर कहा था कि उनकी सरकार कर्नाटक द्वारा अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने के किसी भी प्रयास को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. शिवकुमार ने कहा, “फडणवीस ने कहा है कि वे (महाराष्ट्र) कृष्णा नदी के संबंध में गजट अधिसूचना की अनुमति नहीं देंगे – अलमाटी बांध की ऊंचाई 524 मीटर तक बढ़ाने के लिए. मैं फडणवीस से कहना चाहता हूं कि आप जज नहीं हैं. यह हमारा पानी है, हमारा हक है… 524 मीटर बढ़ाने का फैसला हमारे हक में (अदालत से) आ चुका है, बस (केद्र से) गजट अधिसूचना जारी होना बाकी है. आप इसे रोक नहीं सकते.”

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “आप राजनीति कर सकते हैं, लेकिन आपकी पूरी पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में बिखर जाएगी. हम इस मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, हमें पता है कि कैसे करना है.” उन्होंने कहा, “16 सितंबर को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के दौरान, हम अपर कृष्णा परियोजना (यूकेपी) चरण 3 के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मुआवजा देने पर फैसला करेंगे. हम किसानों की मदद करना चाहते हैं, भाजपा किसानों के खिलाफ काम कर रही है….”

अपर कृष्णा परियोजना के तीसरे चरण में अलमाटी बांध की ऊंचाई 519 मीटर से बढ़ाकर 524 मीटर करना शामिल है, जिससे भंडारण क्षमता 100 टीएमसी फुट बढ़ जाएगी. इसके लिए 1.33 लाख एकड़ भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी, जिसमें 75,563 एकड़ भूमि जलमग्न हो जाएगी. महाराष्ट्र की आपत्तियों में से एक यह है कि अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने से सांगली और कोल्हापुर जिलों में बाढ़ आ सकती है – जो कर्नाटक की सीमा से लगे हैं.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

पानी को लेकर भिड़ गए शिवकुमार और फडणवीस, अलमाटी बांध पर गरमाई राजनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी