Last Updated:
Karnataka vs Maharashtra: डी के शिवकुमार ने अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने पर महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस की आपत्ति को खारिज किया, कहा यह कर्नाटक का हक है और सुप्रीम कोर्ट से फैसला हमारे पक्ष में है.
डी.के. शिवकुमार ने बांध को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)शिवमोग्गा (कर्नाटक). कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने की राज्य की प्रस्तावित योजना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आपत्ति जताए जाने पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि पड़ोसी राज्य इसे नहीं रोक सकता. जल संसाधन विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, “यह हमारा पानी है, हमारा हक है.”
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “आप राजनीति कर सकते हैं, लेकिन आपकी पूरी पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में बिखर जाएगी. हम इस मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, हमें पता है कि कैसे करना है.” उन्होंने कहा, “16 सितंबर को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के दौरान, हम अपर कृष्णा परियोजना (यूकेपी) चरण 3 के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मुआवजा देने पर फैसला करेंगे. हम किसानों की मदद करना चाहते हैं, भाजपा किसानों के खिलाफ काम कर रही है….”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Bangalore,Karnataka
September 12, 2025, 23:21 IST





