भारत » सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं… PM मोदी ने दी बधाई, नेपाल को भारत से क्या संदेश गया? – pm Narendra modi congratulate interim prime minister sushila karki india message to Nepal

सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं… PM मोदी ने दी बधाई, नेपाल को भारत से क्या संदेश गया? – pm Narendra modi congratulate interim prime minister sushila karki india message to Nepal

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PM Modi Congratulate Sushila Karki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी है. Gen Z के हिंसक विरोध के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया था. ऐसे में कार्की को देश का अंतरिम पीएम बनाया गया है, ताकि नेपाल को संकट से उबार कर पटरी पर लाया जा सके.

सुशीला कार्की को शुभकामनाएं... PM मोदी ने दी बधाई, नेपाल को भारत का संदेशपीएम मोदी ने नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री का पद संभालने वालीं सुशीला कार्की को बधाई दी है.
Sushila Karki News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी है. नेपाल में Gen Z के उग्र और हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद पड़ोसी देश में ओली सरकार के पांव उखड़ गए. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी. इसके बाद नेपाल में ऐसे लीडर की तलाश शुरू हो गई जो न केवल युवाओं की पसंद हो, बल्कि टूरिज्‍म पर आधारित लैंडलॉक्‍ड देश को पटरी पर लाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सके. बता दें कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाल में व्‍यापक पैमाने पर प्राइवेट और पब्लिक प्रॉपर्टी की बर्बादी हुई है. सैकड़ों करोड़ की संपत्ति स्‍वाहा हो गई, ऐसे में निवेशकों के मंसूबों पर भी असर पड़ा है. सबसे संकट की बात यह है कि रोजी-रोटी के सबसे बड़े साधन पर्यटन उद्योग को भी झटका लगा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर सुशीला कार्की को बधाई दी है. उन्‍होंने लिखा, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं. नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.’ पीएम मोदी ने कार्की को दिए बधाई संदेश में स्‍पष्‍ट कर दिया कि भारत इस पड़ोसी देश के विकास और शांति में अहम भूमिका निभाता रहेगा. इसके साथ ही वहां के लोगों के बीच शांति और सौहार्द्र की भावना को बनाए रखने में भी अपना योगदान पूर्व की तरह देगा.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

सुशीला कार्की को शुभकामनाएं… PM मोदी ने दी बधाई, नेपाल को भारत का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी