भारत » Breaking News Live: गुजरात दौरे पर जा रहे अमित शाह, कोलकाता में बंगाल फाइल्स की पहली स्क्रीनिंग

Breaking News Live: गुजरात दौरे पर जा रहे अमित शाह, कोलकाता में बंगाल फाइल्स की पहली स्क्रीनिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

Breaking News Today Live Updates: अमित शाह गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं, जहां विकास परियोजनाओं और चुनावी तैयारियों पर उनका फोकस रहेगा. उधर कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग होने वाली है.

Live: गुजरात दौरे पर जा रहे अमित शाह, कोलकाता में बंगाल फाइल्स की स्क्रीनिंग
कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग होने जा रही है. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने इसकी घोषणा की है. यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री के ‘फाइल्स ट्रायलॉजी’ का हिस्सा है, जो 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. हालांकि पश्चिम बंगाल में इसे व्यापक विरोध का सामना करना पड़ा. फिल्म का फोकस 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली के दंगों और विभाजन की विभीषिका पर है, जिसे अग्निहोत्री ने हिंदू नरसंहार के रूप में पेश किया है.

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. अमित शाह का यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रविवार को वे गांधीनगर और अहमदाबाद में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात शामिल हो सकती है.

September 13, 2025 10:12 IST

नासिक में घर में घुसकर महिला से लूटपाट, CCTV में कैद हुई वारदात

नासिक से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. पंचवटी इलाके में दो अज्ञात युवक घर में घुसकर एक महिला से लूटपाट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए.

फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी महिला के घर में घुसे और उसकी सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यहां देखें वीडियो

September 13, 2025 09:28 IST

‘पूरे देश ने फिल्म को नकार दिया…’ बंगाल फाइल्स की पहली स्क्रीनिंग पर बोले टीएमसी नेता

कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग होने जा रही है. फिल्म का फोकस 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली के दंगों और विभाजन की विभीषिका पर है, जिसे अग्निहोत्री ने हिंदू नरसंहार के रूप में पेश किया है. उनकी फिल्म को लेकर शुरू हुई बहस ने सियासी रंग ले लिया है. TMC नेता कुणाल घोष ने फिल्म को खारिज करते हुए कहा, ‘पूरे देश ने इस फिल्म को नकार दिया है. अगर दो-चार लोग इसे घर पर या कहीं और देख भी लें, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह प्रोपेगेंडा है, जिसे बंगाल की जनता स्वीकार नहीं करेगी.’

September 13, 2025 09:26 IST

अमित शाह जा रहे गुजरात, बीजेपी ने तेज की तैयारियां

गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं. अमित शाह के दौरे से पहले गुजरात बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अमित शाह का यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रविवार को वे गांधीनगर और अहमदाबाद में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात शामिल हो सकती है.

homenation

Live: गुजरात दौरे पर जा रहे अमित शाह, कोलकाता में बंगाल फाइल्स की स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी