Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: अमित शाह गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं, जहां विकास परियोजनाओं और चुनावी तैयारियों पर उनका फोकस रहेगा. उधर कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग होने वाली है.

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. अमित शाह का यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रविवार को वे गांधीनगर और अहमदाबाद में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात शामिल हो सकती है.
September 13, 2025 10:12 IST
नासिक में घर में घुसकर महिला से लूटपाट, CCTV में कैद हुई वारदात
नासिक से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. पंचवटी इलाके में दो अज्ञात युवक घर में घुसकर एक महिला से लूटपाट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए.
फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी महिला के घर में घुसे और उसकी सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यहां देखें वीडियो
September 13, 2025 09:28 IST
‘पूरे देश ने फिल्म को नकार दिया…’ बंगाल फाइल्स की पहली स्क्रीनिंग पर बोले टीएमसी नेता
कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग होने जा रही है. फिल्म का फोकस 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली के दंगों और विभाजन की विभीषिका पर है, जिसे अग्निहोत्री ने हिंदू नरसंहार के रूप में पेश किया है. उनकी फिल्म को लेकर शुरू हुई बहस ने सियासी रंग ले लिया है. TMC नेता कुणाल घोष ने फिल्म को खारिज करते हुए कहा, ‘पूरे देश ने इस फिल्म को नकार दिया है. अगर दो-चार लोग इसे घर पर या कहीं और देख भी लें, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह प्रोपेगेंडा है, जिसे बंगाल की जनता स्वीकार नहीं करेगी.’
September 13, 2025 09:26 IST
अमित शाह जा रहे गुजरात, बीजेपी ने तेज की तैयारियां
गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं. अमित शाह के दौरे से पहले गुजरात बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अमित शाह का यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रविवार को वे गांधीनगर और अहमदाबाद में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात शामिल हो सकती है.
New Delhi,Delhi
September 13, 2025, 09:23 IST





