भारत » Air India Express ने की ऑफर्स की बरसात, एयर फेयर में 50% तक डिस्काउंट, कन्वीनियंस फीस से भी दी निजात | Air India Express showered offers up to 50% discount on air fare also gave relief from convenience fee

Air India Express ने की ऑफर्स की बरसात, एयर फेयर में 50% तक डिस्काउंट, कन्वीनियंस फीस से भी दी निजात | Air India Express showered offers up to 50% discount on air fare also gave relief from convenience fee

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Air India Express के Book Direct कैंपेन में 20% तक डिस्काउंट, जीरो कन्वीनियंस फीस, फेयर लॉक, Gourmair मील्स और एक्‍सप्रेस फेयर ऑप्शन्स के साथ 70% तक बचत का मौका पैसेंजर्स को मिल रहा है.

Air India Express: एयर फेयर में 20% तक की छूट, कन्वीनियंस फीस से भी मिली निजात
Air India Express Special Offer: अगर आप फ्लाइट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का नया ‘Book Direct’ कैंपेन आपके लिए है. जी हां, अब डायरेक्ट बुकिंग करने पर आप ढेर सारी बचत तो कर ही सकते हैं, साथ ही एक्स्ट्रा चार्ज से भी आपको निजात मिल सकती है. हां, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक छोटी सी ट्रिक अपनानी होगी.

इस ट्रिक के तहत आपको एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट www.airindiaexpress.com या मोबाइल ऐप से बुकिंग करनी होगी. बुकिंग के दौरान आप प्रोमो कोड्स और सेलेक्टेड बैंक ऑफर्स का इस्‍तेमाल कर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट ले सकते हैं. इतना हीं नहीं, अगर आप ऐप या नेट बैंकिंग से पेमेंट करते हैं, तो कन्वीनियंस फीस भी नहीं देनी होगी.

वहीं, अगर आप स्टूडेंट हैं, सीनियर सिटीजन हैं, या आर्म्ड फोर्सेस से हैं, तो आपके लिए और भी स्पेशल डील्स हैं. स्टूडेंट्स और सीनियर्स को कम से कम 6% डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल और उनके डिपेंडेंट्स को 50% तक की छूट मिलेगी. यही नहीं, इन डिस्काउंट्स को आप बाकी ऑफर्स के साथ कॉम्बाइन भी कर सकते हैं, जिससे आपकी कुल बचत 70 फीसदी तक हो सकती है.

बेहद फायदेमंद है ‘Fare Lock’ सर्विस
एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के ऑफर्स का धमाका यहीं पर खत्‍म नहीं होगा है. अगर आप ‘Fare Lock’ सर्विस के जरिए भी बचत कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप मान लीजिए कि आपको फ्लाइट बुक करने का मन है, लेकिन अभी कंफर्म नहीं है. आप सिर्फ़ एक छोटा सी फीस देकर अपने चुने हुई फेयर को 7 दिन तक लॉक कर सकते हैं. अगर इस दौरान फेयर बढ़ भी जाए, तो आपको वही पुराना लॉक किया हुआ रेट देना होगा.

मास्‍टरकार्ड होल्‍डर्स के लिए अगल ऑफर
अगर आप मास्‍टरकार्ड का डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं, तो आपकी बचत थोड़ा और बढ़ सकती है. डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर आपको 250 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 600 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, अगर आप वेबसाइट या ऐप से खाना प्री-बुक करते हैं, तो 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के सिग्नेचर ‘Gourmair’ मील्स को आप इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 18 घंटे पहले और डोमेस्टिक के लिए 12 घंटे पहले प्री-बुक कर सकते हैं.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

Air India Express: एयर फेयर में 20% तक की छूट, कन्वीनियंस फीस से भी मिली निजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी