Last Updated:
Air India Express के Book Direct कैंपेन में 20% तक डिस्काउंट, जीरो कन्वीनियंस फीस, फेयर लॉक, Gourmair मील्स और एक्सप्रेस फेयर ऑप्शन्स के साथ 70% तक बचत का मौका पैसेंजर्स को मिल रहा है.
इस ट्रिक के तहत आपको एयर इंडिया एक्सप्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट www.airindiaexpress.com या मोबाइल ऐप से बुकिंग करनी होगी. बुकिंग के दौरान आप प्रोमो कोड्स और सेलेक्टेड बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल कर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट ले सकते हैं. इतना हीं नहीं, अगर आप ऐप या नेट बैंकिंग से पेमेंट करते हैं, तो कन्वीनियंस फीस भी नहीं देनी होगी.
बेहद फायदेमंद है ‘Fare Lock’ सर्विस
एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफर्स का धमाका यहीं पर खत्म नहीं होगा है. अगर आप ‘Fare Lock’ सर्विस के जरिए भी बचत कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप मान लीजिए कि आपको फ्लाइट बुक करने का मन है, लेकिन अभी कंफर्म नहीं है. आप सिर्फ़ एक छोटा सी फीस देकर अपने चुने हुई फेयर को 7 दिन तक लॉक कर सकते हैं. अगर इस दौरान फेयर बढ़ भी जाए, तो आपको वही पुराना लॉक किया हुआ रेट देना होगा.
मास्टरकार्ड होल्डर्स के लिए अगल ऑफर
अगर आप मास्टरकार्ड का डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं, तो आपकी बचत थोड़ा और बढ़ सकती है. डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर आपको 250 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 600 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, अगर आप वेबसाइट या ऐप से खाना प्री-बुक करते हैं, तो 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सिग्नेचर ‘Gourmair’ मील्स को आप इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 18 घंटे पहले और डोमेस्टिक के लिए 12 घंटे पहले प्री-बुक कर सकते हैं.

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें
September 13, 2025, 15:14 IST





