Last Updated:
PM Modi Nepal News: नेपाल में सुशीला कार्की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं. जेन ज़ी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए. पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल पीएम बनने की बधाई दी. नेपाल में हिंसा के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हुई.
पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल के पीएम बनने की बधाई दी.इसके साथ ही उन्होंने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पदभार संभालने पर बधाई दी तथा उनकी नियुक्ति को ‘महिला सशक्तीकरण का एक शानदार उदाहरण’ बताया. पीएम मोदी ने कहा, “मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से कार्की को बधाई देना चाहता हूं. मैं नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं.”
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण देशव्यापी आंदोलन के चलते के.पी. शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले युवा प्रदर्शनकारियों के बीच एक बैठक के बाद चुना गया था. अपनी ईमानदारी और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाने वाली पूर्व प्रधान न्यायाधीश कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पढ़ाई की है.
नेपाल में राजनीतिक संकट तब पैदा हो गया था जब 9 सितंबर को भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नेपाल की सेना ने कानून-व्यवस्था संभाल ली. वर्ष 1997 से लेकर 2012 तक के बीच जन्में युवाओं को प्राय: जेन जी पीढ़ी के नाम से जाना जाता है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
September 13, 2025, 19:24 IST





