भारत » Nepal Gen Z Protest: ‘दो-तीन दिन से देख रहा हूं…’, PM मोदी ने बताया नेपाल के Gen Z प्रोटेस्ट में क्या सबसे खास है

Nepal Gen Z Protest: ‘दो-तीन दिन से देख रहा हूं…’, PM मोदी ने बताया नेपाल के Gen Z प्रोटेस्ट में क्या सबसे खास है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PM Modi Nepal News: नेपाल में सुशीला कार्की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं. जेन ज़ी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए. पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल पीएम बनने की बधाई दी. नेपाल में हिंसा के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हुई.

2-3 दिन से देख रहा हूं… PM मोदी ने बताया नेपाल के Gen Z प्रोटेस्ट में क्या खासपीएम मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल के पीएम बनने की बधाई दी.
इंफाल. पिछले कुछ दिनों से, नेपाल के युवा देश की सड़कों की सफ़ाई और रंग-रोगन में जी-जान से जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं. मैंने सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें देखी हैं. उनकी पॉजिटिव सोच और काम न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि नेपाल के नए उत्थान का स्पष्ट संकेत भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे ‘जेन ज़ी’ समूह का जिक्र किया.

इसके साथ ही उन्होंने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पदभार संभालने पर बधाई दी तथा उनकी नियुक्ति को ‘महिला सशक्तीकरण का एक शानदार उदाहरण’ बताया. पीएम मोदी ने कहा, “मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से कार्की को बधाई देना चाहता हूं. मैं नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं.”

नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार रात देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. पीएम मोदी ने कहा, “कार्की का उस देश के शीर्ष पद पर आसीन होना महिला सशक्तीकरण का एक उदाहरण है. मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी.” उनके अंतरिम प्रधानमंत्री बनने से कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो गई.

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण देशव्यापी आंदोलन के चलते के.पी. शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले युवा प्रदर्शनकारियों के बीच एक बैठक के बाद चुना गया था. अपनी ईमानदारी और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाने वाली पूर्व प्रधान न्यायाधीश कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पढ़ाई की है.

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आठ और नौ सितंबर को हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर के अस्पतालों में 1,338 लोग भर्ती हैं, जबकि 949 को पहले ही छुट्टी दे दी गई है.

नेपाल में राजनीतिक संकट तब पैदा हो गया था जब 9 सितंबर को भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नेपाल की सेना ने कानून-व्यवस्था संभाल ली. वर्ष 1997 से लेकर 2012 तक के बीच जन्में युवाओं को प्राय: जेन जी पीढ़ी के नाम से जाना जाता है.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

2-3 दिन से देख रहा हूं… PM मोदी ने बताया नेपाल के Gen Z प्रोटेस्ट में क्या खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी