भारत » BMW Accident Case Live: गगनप्रीत को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल से हिरासत में लिया, रिकॉर्ड की गई चश्मदीद गुलफाम की स्टेटमेंट

BMW Accident Case Live: गगनप्रीत को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल से हिरासत में लिया, रिकॉर्ड की गई चश्मदीद गुलफाम की स्टेटमेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली कैंट इलाके में हुए दर्दनाक BMW हादसे में नया मोड़ आ गया है. आरोपी गगनप्रीत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि गगनप्रीत से अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली पुलिस की जांच में कार चालक गगनप्रीत को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को एक्सीडेंट स्पॉट से करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कई अस्पताल कुछ ही दूरी पर थे. रविवार शाम को नवजोत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई.

पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि नवजोत सिंह को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत के किसी जानकार का था. इस कारण दिल्ली पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ सबूतों को नष्ट और छुपाने की धारा एफआईआर में जोड़ी है.

BMW Accident Case Live Updates:

गुलफाम की स्टेटमेंट रिकॉर्ड

पुलिस ने कंफर्म किया है कि पीड़ित को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने वाले गुलफाम की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली गई है. दिल्ली पुलिस बीएमडब्ल्यू कार चला रही आरोपी महिला गगनप्रीत को दिल्ली कैंट थाना की पुलिस चौकी धौलाकुआं में लेकर पहुंची है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. यह बताया गया है कि गगनप्रीत के पिता के दोस्त हैं जो हॉस्पिटल में पार्टनर हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है.

आरोपी गगनप्रीत से हुई लंबी पूछताछ

दिल्ली पुलिस के धौलाकुआं पुलिस चौकी में आरोपी महिला गगनप्रीत से पूछताछ भी की गई. वहीं उनकी गिरफ्तारी की प्रोसेसिंग भी शुरू हो गई. दिल्ली कैंट के धौला कुआं पुलिस चौकी में इस समय डीसीपी अमित गोयल खुद मौजूद हैं. उनके साथ एसीपी, SHO सभी अधिकारी भी मौजूद हैं जो आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं.

नवजोत की पत्नी ने क्या आरोप लगाए

हादसे में मारे गए नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है. संदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह और उनके पति नवजोत सिंह लंच के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. तभी धौलाकुआं के पास एक तेज रफ्तार नीली BMW ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. नवजोत को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि संदीप कौर को हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर पर गहरी चोट लगी.

संदीप कौर का आरोप है कि BMW चला रही महिला, जिसने अपना नाम गगनप्रीत कौर बताया, हादसे के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय दूर GTB नगर के एक छोटे से अस्पताल में भर्ती कराने ले गई. उन्होंने बार-बार पास के अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई.

इसी बीच हादसे के चश्मदीद गुलफाम का बयान भी सामने आया है. गुलफाम ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. उसने कहा, ‘मुझे लगा सभी लोग एक ही परिवार से हैं. गाड़ी में बैठी एक महिला ने मुझसे कहा कि आजादपुर की तरफ ले चलो. मुझे आसपास के अस्पतालों की जानकारी नहीं थी, इसलिए जैसा कहा गया मैंने वैसा किया.’

गगनप्रीत पर क्यों पुलिस सख्त

गुलफाम ने यह भी कहा कि हादसे के 10 मिनट के भीतर वह मौके पर पहुंच गए थे और ट्रैफिक जाम होने के कारण एंबुलेंस से ज्यादा तेजी से घायलों को अस्पताल ले जाना संभव हुआ. गुलफाम ने दावा किया कि महिला अस्पताल से पहले ही फोन कर रही थी और वहां डॉक्टर पहले से तैयार थे. उन्होंने कहा कि, ‘मैंने सिर्फ मदद की, मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं था.’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की जांच में कई सवाल उठे हैं- क्या गगनप्रीत ने जानबूझकर पास का अस्पताल छोड़ दूर ले जाने का फैसला किया? हादसे के वक्त कार में और कौन-कौन मौजूद था? और महिला के अस्पताल में पहले से कॉल करने का क्या मतलब है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी