दिल्ली पुलिस की जांच में कार चालक गगनप्रीत को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को एक्सीडेंट स्पॉट से करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कई अस्पताल कुछ ही दूरी पर थे. रविवार शाम को नवजोत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई.
BMW Accident Case Live Updates:
गुलफाम की स्टेटमेंट रिकॉर्ड
पुलिस ने कंफर्म किया है कि पीड़ित को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने वाले गुलफाम की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली गई है. दिल्ली पुलिस बीएमडब्ल्यू कार चला रही आरोपी महिला गगनप्रीत को दिल्ली कैंट थाना की पुलिस चौकी धौलाकुआं में लेकर पहुंची है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. यह बताया गया है कि गगनप्रीत के पिता के दोस्त हैं जो हॉस्पिटल में पार्टनर हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है.
आरोपी गगनप्रीत से हुई लंबी पूछताछ
नवजोत की पत्नी ने क्या आरोप लगाए
हादसे में मारे गए नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है. संदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह और उनके पति नवजोत सिंह लंच के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. तभी धौलाकुआं के पास एक तेज रफ्तार नीली BMW ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. नवजोत को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि संदीप कौर को हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर पर गहरी चोट लगी.
इसी बीच हादसे के चश्मदीद गुलफाम का बयान भी सामने आया है. गुलफाम ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. उसने कहा, ‘मुझे लगा सभी लोग एक ही परिवार से हैं. गाड़ी में बैठी एक महिला ने मुझसे कहा कि आजादपुर की तरफ ले चलो. मुझे आसपास के अस्पतालों की जानकारी नहीं थी, इसलिए जैसा कहा गया मैंने वैसा किया.’
गगनप्रीत पर क्यों पुलिस सख्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की जांच में कई सवाल उठे हैं- क्या गगनप्रीत ने जानबूझकर पास का अस्पताल छोड़ दूर ले जाने का फैसला किया? हादसे के वक्त कार में और कौन-कौन मौजूद था? और महिला के अस्पताल में पहले से कॉल करने का क्या मतलब है?





