भारत » मेघालय कैबिनेट में बदलाव, कोनराड संगमा सरकार के 8 मंत्रियों का इस्तीफा

मेघालय कैबिनेट में बदलाव, कोनराड संगमा सरकार के 8 मंत्रियों का इस्तीफा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मेघालय में कोनराड के संगमा की मौजूदगी में एनपीपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी और भाजपा के आठ वरिष्ठ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट रीसफल के तहत नए मंत्री शाम को शपथ लेंगे.

मेघालय में 8 मंत्र‍ियों ने क्‍यों द‍िया इस्‍तीफा? सीएम संगमा का क्‍या प्‍लानमेघालय के मुख्‍यमंत्री कोनराड संगमा.
नॉर्थ ईस्‍ट के राज्‍य मेघालय में इन द‍िनों सियासी उथलपुथल है.12 में से आठ मंत्र‍ियों ने मंगलवार को अचानक इस्‍तीफा दे द‍िया. सबसे खास बात, इनमें से ज्‍यादातर सरकार के सीनियर नेता हैं. एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार के प्रमुख और राज्‍य के सीएम कोनराड के संगमा की मौजूदगी में सभी मंत्र‍ियों ने राज्‍यपाल को इस्‍तीफे सौंपे. इसके पीछे कैबिनेट रीसफल है.

दरअसल, कोनराड संगमा कुछ नए नेताओं को मंत्र‍िमंडल में शामिल करना चाहते हैं. इसल‍िए मौजूदा मंत्र‍ियों को इस्‍तीफा दिलवाया गया है. उन्‍हें अब संगठन के काम में लगाया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों को मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इनमें बीजेपी कोटे के भी मंत्री हैं.

12 से ज्‍यादा मंत्री नहीं हो सकते
जानकारी के मुताबिक, अपने पदों से इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और भाजपा के एएल हेक शामिल हैं. नियम के अनुसार, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री सहित 12 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते.

मंत्र‍िमंडल में बदलाव की क्‍या वजह
मेघालय में कैबिनेट रीसफल के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, यह रीसफल क्षेत्रीय संतुलन साधने, सहयोगी दलों को संतुष्ट करने और आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. एक वजह यह भी है क‍ि सभी हिस्सों और समुदायों को प्रतिनिधित्व मिल सके. मेघालय जैसे विविधतापूर्ण राज्य में यह और भी अहम हो जाता है. साथ ही, नए चेहरों को शामिल करने से जनता में सरकार के प्रति भरोसा और ऊर्जा का संदेश देने की कोशिश होती है.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

मेघालय में 8 मंत्र‍ियों ने क्‍यों द‍िया इस्‍तीफा? सीएम संगमा का क्‍या प्‍लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी