Last Updated:
अनीत पड्डा सैयारा की सफलता के बाद स्टार बन गई हैं. खबर है कि अब वह नित्या मेहरा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी होंगे.
अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने की 550 करोड़ से ज्यादा कमाई.क्या होगा अनीत पड्डा का किरदार?
फिल्म में अनीत एक पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं, जो एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ बहादुरी से खड़ी होती है, जिसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है. कहानी एक गंभीर कोर्टरूम ड्रामा के रूप में आगे बढ़ती है, जो महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है. पोर्टल के मुताबिक, सोर्स ने बताया गया कि उनका (अनीत पड्डा) किरदार कहानी का केंद्र है, जो पूरे नैरेटिव में भावनात्मक गहराई लाता है. यह भी बताया गया कि फिल्म का निर्देशन ‘बार बार देखो’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसी फिल्में-सीरीज बना चुकीं नित्या मेहरा करेंगी.
सैयारा के बाद नेशनल क्रश बन गई अनीत पड्डा
बताते चलें कि ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अनीत पड्डा स्टार बन गई हैं. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री अहान पांडे के साथ छा गई. कहानी ही नहीं, बल्कि सभी गाने भी ऑडियंस के दिलों में बस गए. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और फिल्म की सफलता के बाद अनीत को प्यार से नेशनल क्रश कहा जाने लगा.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
September 16, 2025, 20:29 IST





