खेल » Ex पति ने किया दगा, दूसरी औरत संग बसाई जिंदगी! अब नया प्यार तलाश रहीं धर्मेंद्र-हेमा की लाडली ईशा देओल

Ex पति ने किया दगा, दूसरी औरत संग बसाई जिंदगी! अब नया प्यार तलाश रहीं धर्मेंद्र-हेमा की लाडली ईशा देओल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हाल ही में ईशा देओल के एक्स पति भरत ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिश्ता कन्फर्म किया था. अब ईशा ने अपने नए प्यार के बारे में बात की है.

Ex पति ने किया दगा, अब नया प्यार तलाश रहीं धर्मेंद्र-हेमा की लाडली ईशा देओलईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2024 में तलाक ले चुके हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल पति से अलग होने के बाद अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं. 2024 में 11 साल की शादी को उन्होंने तोड़ने का फैसला किया और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलग हो गई. दोनों ने एक अलग होने के बाद एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ये निजी फैसला बताया. भरत तख्तानी को जहां फिर एक बार प्यार हो गया है. वहीं, धर्मेंद्र और हेमा की लाडली भी एक बार फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं.

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2012 में परिवार की रजामंदी के साथ लव मैरिज की थी. दोनों के बीच सबकुछ ठीक था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी बेटी होने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ने लगी और नौबत तलाक तक का आ पहुंची. तलाक के सालभर बाद ईशा के एक्स पति ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिश्ता कन्फर्म किया था. अब ईशा ने अपने नए प्यार के बारे में बात की है.

बेटियों की को-पैरेंटिंग पर दिया जोर

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि वह फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी बेटियों राध्या और मिराया के साथ को-पैरेंटिंग पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘भरत और मैं अपनी बेटियों को को-पैरेंट कर रहे हैं. यह इसलिए क्योंकि हम अपने बच्चों से इतना प्यार करते हैं. हम अपनी नाराजगियां भूलकर उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं.’

प्यार में पड़ने के लिए तैयार

उन्होंने आगे कहा कि वह इस वक्त सिंगल हैं, लेकिन प्यार में पड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं. ईशा ने कहा, ‘प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है. मैं हमेशा मानती हूं कि इंसान को बार-बार प्यार में पड़ना चाहिए. लेकिन यह आपकी पूरी पहचान नहीं है. जिंदगी में साथ और प्यार होना शानदार है पर यह सबकुछ नहीं है.’

‘फिल्मी’ हैं ईशा की दोनों बेटियां

ईशा ने अपनी बेटियों को ‘फिल्मी’ बताया और कहा कि वे अभी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. दोनों को डांस का शौक है. ईशा ने खुलासा किया, ‘वे मेरे गाने ‘धूम मचाले’ और ‘दिलबरा’ पर डांस करना पसंद करती हैं. मेरी बड़ी बेटी को मम्मी (हेमा मालिनी) का गाना ‘भूत राजा बाहर आजा’ भी बहुत पसंद है.’ ईशा ने बताया कि खुद हेमा मालिनी ने नातिनों को अपने आइकॉनिक गाने सुनाए.

भरत तख्तानी का नया रिलेशनशिप

आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भारत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी नई रिलेशनशिप की पुष्टि की थी. उन्होंने एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ फोटो डालकर लिखा– मेरे परिवार में आपका स्वागत है और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाई थी. वहीं, मेघना ने भी लिखा था- ‘हमारी यात्रा यहीं से शुरू होती है’. दोनों के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Ex पति ने किया दगा, अब नया प्यार तलाश रहीं धर्मेंद्र-हेमा की लाडली ईशा देओल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी