Last Updated:
हाल ही में ईशा देओल के एक्स पति भरत ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिश्ता कन्फर्म किया था. अब ईशा ने अपने नए प्यार के बारे में बात की है.
ईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2024 में तलाक ले चुके हैं. ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2012 में परिवार की रजामंदी के साथ लव मैरिज की थी. दोनों के बीच सबकुछ ठीक था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी बेटी होने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ने लगी और नौबत तलाक तक का आ पहुंची. तलाक के सालभर बाद ईशा के एक्स पति ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिश्ता कन्फर्म किया था. अब ईशा ने अपने नए प्यार के बारे में बात की है.
बेटियों की को-पैरेंटिंग पर दिया जोर
प्यार में पड़ने के लिए तैयार
उन्होंने आगे कहा कि वह इस वक्त सिंगल हैं, लेकिन प्यार में पड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं. ईशा ने कहा, ‘प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है. मैं हमेशा मानती हूं कि इंसान को बार-बार प्यार में पड़ना चाहिए. लेकिन यह आपकी पूरी पहचान नहीं है. जिंदगी में साथ और प्यार होना शानदार है पर यह सबकुछ नहीं है.’
‘फिल्मी’ हैं ईशा की दोनों बेटियां
भरत तख्तानी का नया रिलेशनशिप
आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भारत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी नई रिलेशनशिप की पुष्टि की थी. उन्होंने एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ फोटो डालकर लिखा– मेरे परिवार में आपका स्वागत है और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाई थी. वहीं, मेघना ने भी लिखा था- ‘हमारी यात्रा यहीं से शुरू होती है’. दोनों के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
September 16, 2025, 14:49 IST





