Last Updated:
माता वैष्णो देवी की यात्रा 22 दिनों के बाद से फिर शुरू हो गई है. बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में मौसम का कहर जमकर बरसा. भारी से बहुत भरी बरसात और बादल फटने की ताबड़तोड़ घटनाओं ने आमलोगों की जिंदगी को पटरी से उतार दिया. घर से लेकर सड़क और दुकान तक सबकुछ तबाह हो गया. माता वैष्णो देवी का यात्रा मार्ग भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. अर्धकुंवारी के पास भीषण लैंडस्लाइड हुआ था. इस हादसे में तकरीबन 3 दर्जन लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही यात्रा मार्ग भी बाधित हो गया था. उस घटना के बाद तीर्थयात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद करना पड़ गया था. तबसे लगातार मार्ग को दुरुस्त करने का काम चल रहा था. तकरीबन 22 दिनों के बाद अब जाकर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार 17 सितंबर 2025 से खोल दिया गया.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
Reasi,Jammu and Kashmir
September 17, 2025, 07:03 IST





