भारत » Vaishno Devi Yatra: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरू, उमड़ी भक्‍तों की भीड़ – Mata Vaishno Devi Yatra begins before Navratri 2025 live updates devotees throng large number katra registration counter

Vaishno Devi Yatra: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरू, उमड़ी भक्‍तों की भीड़ – Mata Vaishno Devi Yatra begins before Navratri 2025 live updates devotees throng large number katra registration counter

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरूमाता वैष्‍णो देवी की यात्रा 22 दिनों के बाद से फिर शुरू हो गई है.
Vaishno Devi Yatra: नवरात्रि से ठीक पहले लाखों-करोड़ों भक्‍तों के लिए आखिरकार माता वैष्‍णो देवी का बुलावा आ गया है. अर्धकुंवारी में लैंडस्‍लाइड की वजह से व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हुआ था, जिसके बाद माता वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग को बंद कर दिया गया था. पिछले तीन सप्‍ताह से भी ज्‍यादा समय से यात्रा मार्ग को दुरुस्‍त करने का काम चल रहा था. पुनर्निर्माण के काम में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रयास रंग लाया और नवरात्रि से ठीक पहले माता वैष्‍णो देवी मार्ग को बहाल कर दिया गया है. 22 दिन के विराम के बाद शुरू हुई यात्रा को लेकर भक्‍तों में खास उत्‍साह देखा जा रहा है. आधार शिविर कटरा स्थित रजिस्‍ट्रेशन काउंटर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है.

बता दें कि पिछले दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर के जम्‍मू संभाग में मौसम का कहर जमकर बरसा. भारी से बहुत भरी बरसात और बादल फटने की ताबड़तोड़ घटनाओं ने आमलोगों की जिंदगी को पटरी से उतार दिया. घर से लेकर सड़क और दुकान तक सबकुछ तबाह हो गया. माता वैष्‍णो देवी का यात्रा मार्ग भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. अर्धकुंवारी के पास भीषण लैंडस्‍लाइड हुआ था. इस हादसे में तकरीबन 3 दर्जन लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही यात्रा मार्ग भी बाधित हो गया था. उस घटना के बाद तीर्थयात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद करना पड़ गया था. तबसे लगातार मार्ग को दुरुस्‍त करने का काम चल रहा था. तकरीबन 22 दिनों के बाद अब जाकर वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार 17 सितंबर 2025 से खोल दिया गया.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी