भारत » 1 के बदले 10 शेयर बांटेगी यह कंपनी, 143 फीसदी बढ़ा है मुनाफा, देश के सबसे बड़े सेक्‍टर में करती है काम

1 के बदले 10 शेयर बांटेगी यह कंपनी, 143 फीसदी बढ़ा है मुनाफा, देश के सबसे बड़े सेक्‍टर में करती है काम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock Split : महाराष्‍ट्र की एक एग्री कंपनी ने अपने शेयरों को स्प्लिट कर एक के बदले 10 शेयर बांटने का फैसला किया है. कंपनी के निदेशक मंडल की जल्‍द ही बैठक होने वाली है, जिसमें स्‍टॉक स्पिलिट सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.

1 के बदले 10 शेयर बांटेगी यह कंपनी, पिछले साल 43 फीसदी बढ़ा है मुनाफाएग्री जेनेटिक्‍स ने 1 के बदले 10 शेयर बांटने की तैयारी कर ली है.
नई दिल्‍ली. देश के सबसे बड़े सेक्‍टर यानी एग्रीकल्‍चर क्षेत्र में काम करने वाली महाराष्‍ट्र की कंपनी एग्री जेनेटिक्‍स लिमिटेड अपने निवेशकों को 1 शेयर के बदले 10 स्‍टॉक बांटने पर विचार कर रही है. यह कंपनी हाइब्रिड बीज, कीटनाशक और बायो-ऑर्गेनिक प्रोडक्‍ट के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में काम कर रही है. कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक 30 सितंबर को होगी. बैठक में बोनस शेयर (1 इक्विटी शेयर पर 10 बोनस शेयर तक), स्टॉक स्प्लिट और हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स क्षेत्र में विस्तार जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. इन प्रस्तावों का उद्देश्य शेयरधारकों को अधिक लाभ देना, शेयर की बाजार क्षमता बढ़ाना और कंपनी के संचालन को आधुनिक कृषि तकनीकी रुझानों के अनुरूप लाना है.

कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये फेस वैल्‍यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरों को स्प्लिट कर 1:10 तक के अनुपात में अधिक संख्या में शेयर जारी करने पर विचार करेगा. इससे शेयर की तरलता बढ़ेगी और शेयरधारकों का आधार और बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी ने टिकाऊ और जल-संरक्षण आधारित कृषि एवं कीटनाशक-मुक्त उत्पादन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स के क्षेत्र में रणनीतिक विस्तार पर भी विचार करेगी. भारत में उच्च उत्पादकता और कम पानी वाले कृषि समाधान की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम कंपनी को अनुसंधान एवं विकास (R&D) क्षमता का लाभ उठाने, प्रीमियम मार्जिन हासिल करने और घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में ताजा सब्जियों, हर्ब्स और विशेष फसलों में अवसर प्राप्त करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें – Urban Company shares : अर्बन कंपनी की बाजार में धांसू एंट्री, 100 लगाने वालों को पहले दिन ही मिले 157 रुपये

क्‍या है कंपनी की तैयारी
कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रणव कैलास बागल ने कहा कि यह प्रस्ताव केवल शेयरधारकों के लिए मूल्यवृद्धि और हमारे शेयरों की बाजार अपील बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे संचालन को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी है. ऐसा करके हम प्रॉफिट बढ़ाने, दीर्घकालिक विकास को गति देने और कंपनी को टिकाऊ खेती, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी और एग्री-सिस्टम्स में डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखते हैं.

पिछले साल हुई खूब कमाई
कंपनी का पिछले वित्‍तवर्ष 2024-25 में जमकर कारोबार किया और खूब मुनाफा कमाया. पिछले वित्‍तवर्ष में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्‍यू 273 फीसदी बढ़कर 236.51 करोड़ रुपये पहुंच गया. इतना ही नहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ भी 143 फीसदी बढ़कर 25.28 करोड़ रुपये रहा था. पिछले वित्‍तवर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्‍यू 62.99 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले के वित्‍तवर्ष की चौथी तिमाही से 208% ज्‍यादा है. चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ भी 107 फीसदी बढ़कर 6.92 करोड़ रुपये पहुंच गया.

क्‍या है कंपनी का कारोबार
निर्माण एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड हाइब्रिड बीज, कीटनाशक और बायो-ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन, प्रसंस्करण और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन करती है. कंपनी मक्का, सूरजमुखी, कपास, धान, ज्वार जैसी तमाम फसलों के लिए बीज उपलब्ध कराती है और हाल ही में सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा बायो उत्पादों के क्षेत्र में भी कदम रखा है. कंपनी का अनुसंधान मुख्यतः मक्का, कपास, सूरजमुखी, धान और बाजरा जैसी फसलों में उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड विकसित करने पर केंद्रित है.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

1 के बदले 10 शेयर बांटेगी यह कंपनी, पिछले साल 43 फीसदी बढ़ा है मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी