Last Updated:
Deepika Padukone Kalki 2 Exit: ‘स्पिरिट’ के बाद दीपिका पादुकोण को एक और पैन इंडिया फिल्म से बाहर कर दिया गया है. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि दीपिका को ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर किया जा रहा है. काफी सोच-समझ कर यह फैसला लिया गया है. फिल्म के लिए उनके और भी ज्यादा डेडिकेशन की जरूरत है.
दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2’ से बाहर हुईं.‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रोड्यूसर कंपनी वैजयंती मूवीज ने एक्स पर इसकी इसकी अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा,”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे. पहली फिल्म की लंबी जर्नी के बावजूद हमारी कोई पार्टनरशिप नहीं बन सकी.”

वैजयंती मूवीज का अनाउंसमेंट पोस्ट.
2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने काम किया है. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी.
बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने भी दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट’ से हटा दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने दिन में आठ घंटे का काम, ज्यादा फीस और फिल्म के मुनाफे में शेयर की मांगा की थी, जो फिल्म के डायरेक्टर संदीप को पसंद नहीं आईं. दीपिका इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं.
Mumbai,Maharashtra
September 18, 2025, 14:36 IST





