Last Updated:
केरल के सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. कहा जा रहा कि मंदिर की गोल्ड प्लेटिंग के लिए सोना आया था, लेकिन बाद में उसमें 4.45 किलो सोना कम पाया गया. हाईकोर्ट ने इस पर जांच बिठा दी है.
केरल के सबरीमला मंदिर से रहस्यमय तरीके से सोना गायब.केरल हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि अगर ये पेट्रोल होता तो वजन घटने की बात समझ आती, लेकिन ये तो सोना है, इसका वजन कैसे कम हो गया? कोर्ट ने साफ कहा कि मंदिरों से जुड़ी आस्था और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. यही वजह है कि अदालत ने देवस्वोम विजिलेंस को जांच के आदेश दिए और तीन हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को पूरी तरह सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.
जांच में क्या-क्या होगा?
कई तरह के सवाल
लोग पूछ रहे हैं कि सोना मंदिर से बाहर गया तो उसकी निगरानी किसके जिम्मे थी? जब प्लेटें वापस आईं, तो उनका वजन क्यों नहीं जांचा गया? मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? सबरीमला मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है. लोग 41 दिनों की कड़ी तपस्या और व्रत के बाद यहां पहुंचते हैं. ऐसे में मंदिर से सोना गायब होने की खबर ने उन्हें आहत किया है. कई श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में दान किए गए धन और सोने का इस्तेमाल भगवान की सेवा और भक्तों की सुविधाओं में होना चाहिए, न कि उसमें से चोरी या गड़बड़ी हो.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
September 18, 2025, 16:26 IST





