भारत » Sabarimala Gold Missing: सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब, आखिर कैसे हुई लूट?

Sabarimala Gold Missing: सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब, आखिर कैसे हुई लूट?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

केरल के सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. कहा जा रहा क‍ि मंद‍िर की गोल्‍ड प्‍लेटिंग के ल‍िए सोना आया था, लेकिन बाद में उसमें 4.45 किलो सोना कम पाया गया. हाईकोर्ट ने इस पर जांच बिठा दी है.

सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब, आखिर कैसे हुई लूट?केरल के सबरीमला मंद‍िर से रहस्‍यमय तरीके से सोना गायब.
केरल के मशहूर सबरीमला मंदिर से करोड़ों रुपये का सोना रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. जब मंद‍िर प्रशासन को खबर हुई तो बवाल मच गया. मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा तो अब हाईकोर्ट ने जांच के आदेश द‍िए हैं. मामला मंदिर के स्वर्णमंडन (गोल्ड प्लेटिंग) कार्य से जुड़ा है. साल 2019 में सबरीमला मंदिर के गर्भगृह (सन्निधानम) की सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू हुआ. इसके लिए लगभग 42 किलो सोना मंदिर से लिया गया था. योजना के मुताबिक इन सोने की प्लेटों पर विशेष प्रक्रिया से गोल्ड प्लेटिंग कर उसे दोबारा गर्भगृह में लगाया जाना था. लेकिन जब ये प्लेटें वापस आईं और मंदिर में स्थापित की गईं, तब चौंकाने वाला सच सामने आया. वजन घटकर लगभग 38 किलो रह गया. यानी करीब 4.45 किलो सोना गायब हो गया.

केरल हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि अगर ये पेट्रोल होता तो वजन घटने की बात समझ आती, लेकिन ये तो सोना है, इसका वजन कैसे कम हो गया? कोर्ट ने साफ कहा कि मंदिरों से जुड़ी आस्था और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. यही वजह है कि अदालत ने देवस्वोम विजिलेंस को जांच के आदेश दिए और तीन हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को पूरी तरह सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.

जांच में क्या-क्या होगा?

हाईकोर्ट ने न सिर्फ सोने की प्लेटिंग में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी कहा कि मंदिर में मौजूद द्वारपालक (गार्जियन ड्यूटी) की मूर्तियों और अन्य संरचनाओं की सुरक्षा को भी तुरंत जांचा जाए. अदालत ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन सबको स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है या नहीं. यह पहली बार नहीं है जब सबरीमला गोल्ड प्लेटिंग प्रोजेक्ट विवादों में घिरा हो. इससे पहले भी इस काम की लागत और क्रियान्वयन पर सवाल उठ चुके हैं. अब चार किलो सोने की रहस्यमय कमी ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कई तरह के सवाल

लोग पूछ रहे हैं क‍ि सोना मंदिर से बाहर गया तो उसकी निगरानी किसके जिम्मे थी? जब प्लेटें वापस आईं, तो उनका वजन क्यों नहीं जांचा गया? मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? सबरीमला मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है. लोग 41 दिनों की कड़ी तपस्या और व्रत के बाद यहां पहुंचते हैं. ऐसे में मंदिर से सोना गायब होने की खबर ने उन्हें आहत किया है. कई श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में दान किए गए धन और सोने का इस्तेमाल भगवान की सेवा और भक्तों की सुविधाओं में होना चाहिए, न कि उसमें से चोरी या गड़बड़ी हो.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना गायब, आखिर कैसे हुई लूट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी