Last Updated:
Aaj Ka Mausam LIVE: वेदर एक्सपर्ट एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ देश में अभी अभी बादल फट रहे हैं. देहरादून में बादल फटने से व्यापक पैमाने पर तबाही मची है. मौसम विभाग ने अब कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. (फाइल फोटो)Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को अचानक बादल फट गया. सहस्त्रधारा क्षेत्र में लैंडस्लाइड और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे इलाके में भारी तबाही मची. अचानक आई बाढ़ के पानी में कई घर, सड़कें, दुकानें और गाड़ियां बह गईं. इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में वर्षा संभावित क्षेत्रों के लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बता दें कि अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक में नया सिस्टम डेवलप होने की वजह से बारिश की संभावना फिर से मजबूत हो गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के कुछ और हिस्सों से वापसी कर ली है. इसके साथ ही गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों से भी मानसून पीछे हट गया है. इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 17 सितंबर 2025 यानी बुधवार को बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है.
मानसून की वापसी (Withdrawal) शुरू!
राजस्थान से शुरू होकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मानसून की वापसी एक लंबी यात्रा होती है।
जब हवाओं की दिशा बदलने लगती है और नमी कम हो जाती है।
तब समझ लीजिए कि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की तैयारी कर रहा है।
मानसून की वापसी सिर्फ़ बारिश रुकने… pic.twitter.com/fyJSOf9C7n





