भारत » Bharuch Fire News: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरा इलाका धुआं-धुआं, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Bharuch Fire News: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरा इलाका धुआं-धुआं, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Gujarat Chemical Factory Fire: भरूच के पानौली GIDC स्थित संगवी ऑर्गेनिक्स कंपनी में भीषण आग लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. प्रशासन ने परिसर खाली कराया, राहत कार्य जारी है. कारण अज्ञात हैं.

भरूच की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 10 गाड़ियांअचानक उठे धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल फैल गया.
गुजरात के भरूच में पानौली GIDC स्थित संगवी ऑर्गेनिक्स कंपनी में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. अचानक उठे धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल फैल गया.

सूचना मिलते ही 10 से अधिक फायर टेंडरों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते केमिकल फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया.

आग के कारण आसपास के संजाली गांव में भी भय का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. प्रशासन ने एहतियातन कंपनी परिसर और आसपास के इलाकों को खाली कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी