Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को वोटिंग होने वाली है. बीजेपी और कांग्रेस इसे लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. उधर एस. जयशंकर आज ब्रिक्स बैठक में …और पढ़ें
विदेश मंत्री एस. जयशंकर. (फाइल फोटो)
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ब्रिक्स समूह की वर्चुअल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह बैठक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की अध्यक्षता में हो रही है. बैठक का मुख्य एजेंडा अमेरिका की व्यापार और टैरिफ नीतियों से उत्पन्न हो रहे वैश्विक व्यवधानों पर साझा रणनीति तैयार करना है.
उधर बिहार की राजनीति आज सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी रहेगी. यहां वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर दायर कई याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी. कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
September 8, 2025 08:08 IST
ब्रिक्स बैठक में शामिल होंगे जयशंकर, ट्रंप टैरिफ की निकालेंगे काट
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ब्रिक्स समूह की एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में भारत का नेतृत्व करेंगे. यह बैठक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने बुलाई है, जो वर्तमान में ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील के प्रतिनिधि हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की व्यापार और टैरिफ नीतियों से उत्पन्न हो रहे वैश्विक व्यापारिक व्यवधानों पर चर्चा करना है. लूला दा सिल्वा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ब्रिक्स समूह को इन टैरिफ विवादों का सामना करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना चाहिए, ताकि सदस्य देशों के आर्थिक हितों की रक्षा हो सके.
इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका के अलावा हाल ही में शामिल हुए इंडोनेशिया, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के प्रतिनिधि भाग लेंगे. ब्रिक्स का विस्तार हाल के वर्षों में तेजी से हुआ है, और यह बैठक वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच समन्वय को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है.
September 8, 2025 07:59 IST
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी वर्कशॉप का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी ने दी सांसदों को सीख
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आज आखिरी दिन है. देश का नया उपराष्ट्रपति चुनने लिए कल वोट डाले जाएंगे. ऐसे में इस कार्यशाला में आज चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी. बीजेपी सांसदों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि चुनाव सुचारू रूप से हो सके.
इससे पहले कल बीजेपी वर्कशॉप के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हुए. उन्होंने सांसदों को जनता, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, सीधे जुड़ने की अत्यंत आवश्यकता पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि सांसदों को केवल संसद तक सीमित न रहकर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए.
New Delhi,Delhi
September 08, 2025, 07:53 IST





