भारत » Breaking News| Today Breaking News| गुजरात में हो रही भारी बारिश, चोटिला में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द

Breaking News| Today Breaking News| गुजरात में हो रही भारी बारिश, चोटिला में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

Breaking News: गुजरात में भारी बारिश की वजह से चोटिला में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली को रद्द कर दिया गया है. रैली स्थल की तस्वीरें सामने आई हैं. वहां अभी बारिश जारी है.

गुजरात में भारी बारिश, चोटिला में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द

आज की बड़ी खबरें.

Breaking News: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐलान किया था कि इस साल का नवरात्री मिडिल क्लास के लिए खुशियां लेकर आने वाला है. ऐसा ही हुआ. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी के दरों में भारी कटौती कर आम आदमी का राहत दी है. अब इन सुधारों को पूरे देश में आम जनता तक पहुंचाने के जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकारियों को सौंपी है. दरअसल, नए जीएसटी सुधारों से आम जनता को अवगत कराने के लिए भाजपा एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम की योजना ला रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि इसकी जिम्मेदारी पार्टी के मीडिया विभाग और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी गई है.

इधर, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात पर पहुंच गए हैं. वह आज चोटिला में कपास किसानों की एक रैली को संबोधित करने वाले है. दरअसल, वह कपास पर आयात शुल्क समाप्त करने का विरोध कर रहे किसानों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, ‘भारत अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क लगाता था. इसका मतलब था कि अमेरिकी कपास घरेलू कपास से महंगा था. लेकिन मोदी सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक शुल्क माफ करने का फैसला किया है.

September 7, 2025 09:39 IST

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब का करेंगे दौरा

Breaking News LIVE: पंजाब भाजपा ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी देते बताया कि ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 9 सितंबर 2025 को पंजाब के गुरदासपुर का दौरा करेंगे. वह बाढ़ प्रभावित भाइयों-बहनों और किसानों से सीधे मुलाकात करेंगे, उनके दुख में शामिल होंगे. पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे. प्रधानमंत्री का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस मुश्किल समय में पूर्ण समर्थन प्रदान करेगी.’

भाजपा के पंजाब इकाई ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी.
ये रहा भाजपा पंजाब के पोस्ट का ट्रांस्लेटेड वर्जन.

September 7, 2025 09:34 IST

Breaking News LIVE: भारी बारिश के कारण अरविंद केजरीवाल की चोटिला रैली रद्द

Breaking News LIVE: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंगलवार को गुजरात के चोटिला में प्रस्तावित कपास किसानों की विशाल जनसभा भारी बारिश के कारण रद्द कर दी गई. गुजरात में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और IMD के रेड अलर्ट जारी किया है. केजरीवाल इस रैली में कपास किसानों के हितों और केंद्र सरकार द्वारा अमेरिकी कपास पर 11% आयात शुल्क हटाने के फैसले के खिलाफ आवाज उठाने वाले थे. AAP ने घोषणा की कि रैली की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी, और पार्टी किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है.

September 7, 2025 09:00 IST

Breaking News LIVE: यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा कम, लेकिन सतर्कता बरकरार

Breaking News LIVE: केंद्रीय जल आयोग के अनुसार ने बताया कि रविवार 7 सितंबर सुबह 8:00 बजे, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज (ORB) पर 205.56 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से थोड़ा ऊपर है. हथनी कुंड बैराज से 51,335 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 73,280 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,45,082 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज हुआ. यह पिछले दिनों की तुलना में कम है, हथनी कुंड से 2.72 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था. जलस्तर में कमी से बाढ़ का खतरा कम हुआ है. हालांकि, अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. मजनू का टीला, सोनिया विहार, और यमुना बाजार जैसे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है. दिल्ली पुलिस और NDRF ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है.

September 7, 2025 08:12 IST

Breaking News LIVE: दिल्ली में बाढ़ से राहत नहीं

Breaking News LIVE: दिल्ली में बाढ़ से अभी भी राहत नहीं है. यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शहर के कई इलाके बाढ़ की पानी में डूबे हुए हैं. कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मयूर विहार इलाके से तस्वीरें

homenation

गुजरात में भारी बारिश, चोटिला में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी