Last Updated:
Chandauli News: व्यापारी रूपेश रस्तोगी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सारा सामान आ चुका है और अब बस 2 दिन का इंतजार है. नवरात्र से एक दिन पहले ही दुकानें सजाई जाएंगी और व्यापार की रफ्तार तेज हो जाएगी.
पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है. यह पर्व पूजा-पाठ की सामग्रियों के कारोबार के लिए जरूरी होता है. नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, दीपक, हवन सामग्री जैसी वस्तुओं की मांग इन दिनों खूब होती है. जिले में 200 से अधिक व्यापारी इस कारोबार से जुड़े हैं, जो इस समय अच्छा मुनाफा कमाते हैं.
इस बार मौसम की बेरूखी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. यदि नवरात्रि के दौरान बारिश जारी रही, तो ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ सकती है. बारिश के चलते खुले में रखी पूजा सामग्री के खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है. इससे न केवल बिक्री प्रभावित होगी, बल्कि सामग्री की बर्बादी से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.
नवरात्र की हो चुकी है तैयारियां
वहीं, स्थानीय व्यापारी रूपेश रस्तोगी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सारा सामान आ चुका है और अब बस 2 दिन का इंतजार है. नवरात्र से एक दिन पहले ही दुकानें सजाई जाएंगी और व्यापार की रफ्तार तेज हो जाएगी. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार होता है, लेकिन यदि बारिश नहीं थमी, तो यह आंकड़ा नीचे आ सकता है.

1930 से कर रहे यह व्यवसाय
आगे रूपेश रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 1930 से इस व्यवसाय से जुड़ा है और वर्तमान में उनकी तीसरी पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है. अगर मौसम साफ रहा, तो नवरात्रि के 9 दिनों में व्यापार नई ऊंचाई छू सकता है. वर्तमान में सभी व्यापारी मौसम को लेकर सतर्क हैं और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव तैयारी कर रहे हैं.
Location :
Chandauli,Uttar Pradesh
First Published :
September 20, 2025, 22:17 IST