विदेश » China Baba Venga on Iran War | Jiang Xueqin prediction on Iran War News | इस शख्‍स ने की 3 भव‍िष्‍यवाणी, अब तक 2 सच न‍िकलीं

China Baba Venga on Iran War | Jiang Xueqin prediction on Iran War News | इस शख्‍स ने की 3 भव‍िष्‍यवाणी, अब तक 2 सच न‍िकलीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

दुनिया खत्म होने से लेकर तमाम तरह के आपदाओं को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां सुनी होंगी आपने. 16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी नेस्त्रोदेशमश और बुल्गारियाई अंधी रहस्यवादी और भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का भी नाम सुना होगा आपने. सालों पहले की गईं उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं. मगर हम एक ऐसे भविष्यवक्ता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में केवल तीन भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से दो तो सही हो गईं हैं, अब तीसरे की बारी. तीसरा जो भविष्यवाणी है, उसे भी लगभग सही होने की संभावना है. उनकी तीसरी भविष्यवाणी ईरान के भविष्य को लेकर कम लेकिन अमेरिका के लिए वार्निंग साबित हो सकता है. क्या है वह भविष्यवाणी, इसमें अमेरिका के लिए क्या नुकसानदायक बात है और कौन हैं ये नए भविष्यवक्ता? चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, चीनी-कनैडियन एकेडेमिक जियांग ज़ुएकिन की. उन्होंने अपनी तीनों बातें किसी भविष्यवाणी के रूप में तो नहीं कहीं थीं. एक लेक्चर के दौरान उन्होंने तीन भविष्यवाणियां की थीं, जो अब जाकर वायरल हो रहा है. उनके 2024 के एक लेक्चर वायरल हो रहा है. उन्होंने इस लेक्चर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में वापसी की बात कही थी. उसी दौरान उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ जंग करेगा. इनकी दोनों बाते सच साबित हुईं.

दो साल पुराना क्लिप शेयर हो रहा

डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आ गए और उनकी भविष्यवाणी की मुताबिक अमेरिका ईरान के साथ जंग में भी चला गया. अब जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, उनके 2024 के लेक्चर के क्लिप ऑनलाइन लगातार शेयर हो रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने तो उन्हें ‘चीन का नास्त्रेदमस’ भी कहना शुरू कर दिया है.

कौन सी तीन भविष्यवाणियां हैं?

जियांग ने 2024 के अपने लेक्चर के दौरान भविष्यवाणी की थी, जो अब वायरल हो रहे हैं, वे कुछ इस प्रकार हैं-

  1. डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस लौटेंगे.
  2. ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से ईरान के साथ मिलिट्री लड़ाई हो सकती है.
  3. ऐसी लड़ाई अमेरिका के लिए बुरी साबित हो सकती है.

उनकी तीसरी भविष्यवाणी अमेरिका या इस जंग में अमेरिका के समर्थकों को परेशान कर सकती है. दो भविष्यवाणियां तो सत्य साबित हो चुकी हैं. तीसरी की ओर देखा जाए तो ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका के सामने घुटने नहीं टेके हैं. वह खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर लगातार हमले कर रहा है. खाड़ी देशों में ईरान अकेले तबाही मचा रहा है. अब अगर बात करें कि अमेरिका को क्या हानि होगी? निश्चित तौर पर अमेरिका-इजरायल इस जंग को जीत रहे हैं, लेकिन ईरान का हार ना मानना अमेरिकी डिफेंस को लंबे समय के लिए दर्द तो देगी ही.

जियांग ज़ुएकिन कौन हैं?

जियांग ज़ुएकिन एक एजुकेटर हैं. वे बीजिंग में फिलॉसफी और हिस्ट्री पढ़ाते हैं. वह येल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने चीन में एजुकेशन रिफॉर्म और करिकुलम डिज़ाइन पर कई साल काम किया है. क्लासरूम के अलावा, वह प्रेडिक्टिव हिस्ट्री नाम का एक YouTube चैनल चलाते हैं.

ग्लोब्ल प्रिडिक्शन और एनालिसिस

वह ग्लोबल घटनाओं का अनुमान लगाने की कोशिश में हिस्टोरिकल साइकिल, जियोपॉलिटिकल इंटरेस्ट और गेम थ्योरी का एनालिसिस करते हैं. पहले दो डेवलपमेंट सामने आने के साथ, लेक्चर को ऑनलाइन नई लोकप्रियता मिली है. लेक्चर के दौरान, जियांग ने ईरान पर यूएस के संभावित हमले की तुलना प्राचीन ग्रीस में एथेंस द्वारा शुरू किए गए एक नाकाम मिलिट्री कैंपेन से की थी, जो बुरी तरह खत्म हुआ था.

ईरान भी पूरा तैयार

जियांग हाल ही में न्यूज़ और ओपिनियन प्रोग्राम ब्रेकिंग पॉइंट्स में दिखे थे. उन्होंने संघर्ष के अपने असेसमेंट के बारे में डिटेल में बात की. उनका तर्क था कि ईरान के पास अभी अमेरिका के स्ट्रेटेजिक फायदे हैं. हालात एक तरह की लड़ाई में बदल गए हैं. ईरान ने ऐसे टकराव की तैयारी में लगभग दो दशक बिताए हैं. ईरान पहले के टकरावों के ज़रिए अपनी काबिलियत को पहले ही टेस्ट कर चुका है. पिछले जून में 12 दिन के टकराव का ज़िक्र करते हुए, जियांग ने कहा कि इस घटना ने ईरानी सेनाओं को इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स दोनों की स्ट्राइक काबिलियत को करीब से स्टडी करने और जांचने का मौका दिया. ईरान ने महीनों से एक बड़े टकराव की तैयारी के लिए और समय दिया है.

जंग कब तक चलेगा?

जियांग ने अपने सबसे हालिया लेक्चर में कहा था कि ये संघर्ष शायद ही जल्दी खत्म हो. उनका मानना ​​है कि युद्ध लंबे समय तक चल सकता है. ये जंग ग्लोबल पॉलिटिक्स को बदल सकता है. उनका मानना है कि इस जंग के बाद मिडिल ईस्ट में अमेरिका का दबदबा बढ़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी